किसानों को 64.7% अतिरिक्त मुआवजे की सौगात, जेवर विधायक ने जताया सीएम योगी का आभार
टेन न्यूज़ नेटवर्क
Greater Noida News (15 December 2025): यमुना एक्सप्रेसवे निर्माण के लिए अपनी भूमि देने वाले किसानों के लिए नए वर्ष से पहले एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। प्रदेश सरकार ने किसानों को 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा देने को मंजूरी दे दी है। इस ऐतिहासिक निर्णय पर जेवर विधानसभा क्षेत्र के विधायक धीरेन्द्र सिंह (Dhirendra Singh, Jewar MLA) ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति हृदय से आभार और धन्यवाद व्यक्त किया है।
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार किसानों के अधिकारों, सम्मान और हितों की रक्षा के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार और शासन के साथ चल रही बातचीत के क्रम में किसानों से जुड़े अन्य लंबित मामलों पर भी जल्द सकारात्मक निर्णय लिए जाएंगे।
ग्रेटर नोएडा से आगरा तक यमुना एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए भूमि देने वाले उन किसानों को, जिन्हें वर्षों से अतिरिक्त मुआवजे का इंतजार था, अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की संवेदनशील और किसान हितैषी पहल से राहत मिलने जा रही है। नए वर्ष से 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजे का भुगतान शुरू होने की संभावना है, जिससे जनपद अलीगढ़, मथुरा और आगरा के हजारों किसान लाभान्वित होंगे।
यह निर्णय लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे किसानों के लिए एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। इससे न केवल किसानों के आर्थिक हित सुरक्षित होंगे, बल्कि सरकार और किसानों के बीच विश्वास का रिश्ता भी और मजबूत होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह फैसला प्रदेश सरकार की किसान कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता और विकासोन्मुखी सोच को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।
जेवर विधानसभा क्षेत्र सहित यमुना एक्सप्रेसवे से प्रभावित किसानों के हित में लिए गए इस निर्णय से क्षेत्र में हर्ष और संतोष का माहौल है। किसानों का कहना है कि यह फैसला उनकी वर्षों की पीड़ा, संघर्ष और अपेक्षाओं को समझने वाली सरकार का प्रमाण है, जिसने अंततः उन्हें न्याय दिलाने का कार्य किया है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।