Noida News (15/12/2025): रविवार संध्या को श्री अय्यप्पा सेवा समिति, नोएडा के तत्वावधान में श्री अय्यप्पा मंदिर (Sri Ayyappa Temple) सेक्टर–62 में एक अत्यंत भक्तिमय एवं सांस्कृतिक वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर गुरु मारी एलंगोवन के मार्गदर्शन में लेडीज़ विंग, नोएडा अय्यप्पा सेवा समिति द्वारा प्रस्तुत भजन संध्या ने उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भावपूर्ण गायन, शास्त्रीय रागों की मधुर प्रस्तुति और समर्पित भाव ने संपूर्ण मंदिर परिसर को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।
कार्यक्रम के अंतर्गत गुरु मारी एलंगोवन की शिष्यों द्वारा भरतनाट्यम नृत्य प्रस्तुति भी दी गई, जिसमें शुद्ध नृत्य, भाव-अभिनय और ताल-लय का सुंदर समन्वय देखने को मिला। यह प्रस्तुति भगवान अय्यप्पा के प्रति भक्ति और भारतीय शास्त्रीय कला की समृद्ध परंपरा का सजीव उदाहरण रही।

इस सांस्कृतिक संध्या में बड़ी संख्या में भक्तों और कला-प्रेमियों ने सहभागिता की।श्री अय्यप्पा सेवा समिति, नोएडा के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सभी कलाकारों, गुरुजनों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को निरंतर आयोजित करने की प्रतिबद्धता दोहराई।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।