बहलोलपुर में दर्दनाक घटना: 15 वर्षीय छात्रा ने घर में फांसी लगाकर दी जान

टेन न्यूज नेटवर्क

NOIDA News (13/12/2025): नोएडा के बहलोलपुर गांव में गुरुवार दोपहर एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां 15 वर्षीय किशोरी ने घर के भीतर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका हाईस्कूल की छात्रा थी। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण परिजनों को देर शाम घटना की जानकारी मिली। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

सेक्टर-63 थाना क्षेत्र की इस घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि हरदोई जिले के बघौली थाना क्षेत्र के आठवां गांव के रहने वाले घनश्याम तिवारी वर्तमान में बहलोलपुर में किराये के मकान में परिवार सहित रह रहे थे। घनश्याम और उनकी पत्नी एक निजी एक्सपोर्ट कंपनी में कार्यरत हैं। गुरुवार सुबह दोनों रोज की तरह काम पर निकल गए थे, जबकि बेटा भी कुछ समय बाद घर से बाहर चला गया। उस दौरान घर में केवल उनकी 15 वर्षीय बेटी मोहिनी मौजूद थी।

जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब साढ़े बारह बजे किशोरी ने कमरे का दरवाजा भीतर से बंद कर लिया। दरवाजे के पास लगी खूंटी से उसने फंदा बनाया और आत्मघाती कदम उठा लिया। शाम को जब माता-पिता काम से लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक आवाज देने के बावजूद कोई जवाब न मिलने पर अनहोनी की आशंका हुई। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया, जिसके बाद कमरे के भीतर किशोरी का शव फंदे से लटका मिला।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कीं। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस का कहना है कि परिवार के बयान दर्ज किए गए हैं और हर पहलू से मामले की पड़ताल की जा रही है। परिजनों के अनुसार, सुबह घर से निकलते समय बेटी पूरी तरह सामान्य थी। परिवार ने इस मामले में थाने में कोई लिखित शिकायत नहीं दी है। किशोरी का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि परिस्थितियों और पारिवारिक पृष्ठभूमि को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है, ताकि घटना के पीछे की वजह स्पष्ट हो सके।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।