गौतमबुद्ध नगर में 2025 की अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Gautam Buddha NagarNews (13/12/2025): जनपद गौतमबुद्ध नगर में आज 13 दिसंबर को मुख्यालय एवं तहसील स्तर पर वर्ष की अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत (National Lok Adalat) का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जनपद न्यायाधीश अतुल श्रीवास्तव के निर्देशों के तहत किया जा रहा है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अपर जिला जज/सचिव (पूर्णकालिक) चंद्र मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में आपराधिक शमनीय वाद, पारिवारिक मामले, मोटरयान दुर्घटना से जुड़े केस, बिजली-पानी से संबंधित विवाद, धारा 138 एनआई एक्ट के मामले, भू-राजस्व, सेवा संबंधी एवं प्री-लिटिगेशन मामलों का निस्तारण किया जाएगा।

आगे उन्होंने बताया कि जिन मामलों में पक्षकार आपसी सहमति से समझौता करना चाहते हैं, उन्हें राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से सुलह-समझौते के आधार पर निपटाया जाएगा।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।