दादरी में 50 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, बुनियादी सुविधाओं को मिलेगी नई गति
टेन न्यूज़ नेटवर्क
Greater Noida News (11/12/2025): दादरी विधानसभा क्षेत्र में समग्र विकास को नई दिशा देते हुए लगभग 50 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर (Tejpal Singh Nagar)ने किया। इस अवसर पर गौतमबुद्ध नगर भारतीय जनता पार्टी के युवा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा सहित अनेक सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।
इस मौके पर दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर ने कहा कि आज जिन परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया गया है, वे दादरी क्षेत्र को बेहतर सड़क, नाली, पुलिया, जल निकासी तंत्र तथा अन्य बुनियादी ढांचा सुविधाओं से सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगी। उनके अनुसार, इन योजनाओं के पूर्ण होने पर क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं में व्यापक सुधार होगा और दादरी की विकास यात्रा और तेज गति पकड़ेगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और स्थानीय नेतृत्व की सक्रियता के कारण दादरी निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। क्षेत्रवासियों ने इन परियोजनाओं के लिए विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से चली आ रही कई समस्याओं का अब स्थायी समाधान मिल सकेगा। दादरी के विकास की यह प्रक्रिया आगे भी जनसहयोग के साथ और अधिक तीव्र गति से आगे बढ़ेगी।

कार्यक्रम में जयराम भाटी (पूर्व सभासद), चंद्रभाग भाटी, राजेंद्र कटारिया, महेश भाटी, भूपेंद्र तेवतिया, प्रदीप शर्मा, बाबू राम फौजी, अक्षय पंडित, निकिता विकल, मोहित विकल, धनवीर भाटी सहित क्षेत्र के अन्य सम्मानित नागरिक प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।