NOIDA News (11/12/2025): नोएडा सेक्टर-44 में बुधवार रात एक भीषण सड़क हादसे में पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घर के बाहर खेल रही मासूम को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे पहले जिला अस्पताल और फिर सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगा दी हैं।
पुलिस के अनुसार सेक्टर-44 निवासी रूखसार ने शिकायत दी है कि 8 दिसंबर की रात उनकी बेटी मुस्कान हमेशा की तरह घर के बाहर गली में खेल रही थी। तभी अचानक नोएडा रजिस्ट्रेशन की एक अर्टिगा कार तेज रफ्तार से गली में दाखिल हुई। चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और कार सीधे बच्ची से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मुस्कान वहीं पर बुरी तरह घायल हो गई।
हादसे के बाद चालक गाड़ी को लेकर तुरंत फरार हो गया। संकरी गलियों का फायदा उठाकर वह रात के अंधेरे में निकल गया। उधर, घायल बच्ची को स्थानीय लोगों और परिजनों ने तुरंत सेक्टर-30 के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर किया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद मासूम को बचाया नहीं जा सका।
थाना सेक्टर-39 पुलिस ने रूखसार की तहरीर के आधार पर अर्टिगा कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसीपी प्रवीण सिंह ने बताया कि पुलिस टीम घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज में कार की आवाजाही और चालक के बारे में अहम जानकारी मिलने की संभावना है। पुलिस का दावा है कि तकनीकी सर्विलांस और अन्य इनपुट के आधार पर आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।