NOIDA News (09 दिसंबर, 2025): नोएडा में नंबर प्लेट की दुनिया में सनसनी मच गई है। प्राइवेट वाहनों की फैंसी नंबर सीरीज़ UP16FH में UP16FH 0001 की नीलामी ऐसी चढ़ी कि देखने वाले भी हैरान रह गए। शुरुआत ₹33,333 की धरोहर राशि से हुई थी, लेकिन अंतिम बोली पहुंची सीधे ₹27,50,000 पर, और इसी के साथ यह नंबर शहर का सबसे महंगा प्राइवेट व्हीकल नंबर बन गया।
यह प्रीमियम नंबर M/s Aviorion Private Limited (G.B. Nagar) ने ऑनलाइन नीलामी में जीतकर अपने नाम कर लिया। बोली जीतने के तुरंत बाद कंपनी ने शेष राशि ₹27,16,667 जमा की और नंबर पर उनका अधिकार पक्का हो गया।
परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इस बार न सिर्फ बोली तेज रही बल्कि लोगों की दिलचस्पी भी पिछले कई वर्षों की तुलना में अधिक देखने को मिली। माना जा रहा है कि नोएडा में लग्ज़री वाहनों की बढ़ती संख्या और ‘प्रीमियम पहचान’ की होड़ ने फैंसी नंबरों की कीमतें आसमान छुआ दी हैं।
लोगों में चर्चा है, क्या 27.5 लाख का नंबर स्टेटस सिंबल है, बिज़नेस ब्रांडिंग है या सिर्फ़ लाइफस्टाइल का नया ट्रेंड?
जो भी हो… नंबर 0001 ने एक बार फिर साबित कर दिया कि नोएडा सिर्फ़ टेक और रियल एस्टेट का नहीं, बल्कि ‘लक्ज़री लाइफस्टाइल’ का भी हब बन चुका है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।