दिल्ली मेयर ने 19 हाई-टेक सफाई मशीनों को दी हरी झंडी, स्वच्छ दिल्ली अभियान को मिलेगी नई गति

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (09 दिसंबर, 2025): राजधानी दिल्ली में स्वच्छता सेवाओं को गति देने के लिए आज बड़ा कदम उठाया गया। दिल्ली के महापौर सरदार राजा इक़बाल सिंह ने एमसीडी मुख्यालय से 17 बैकहो लोडोर और 02 सुपर सकर मशीनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। महापौर ने बताया कि इन आधुनिक मशीनों के शामिल होने से कचरा प्रबंधन, नालों की सफाई और कठिन इलाकों में सफाई कार्यों में उल्लेखनीय तेजी आएगी, जिससे दिल्ली की सफाई व्यवस्था और मजबूत होगी।

कार्यक्रम में उपमहापौर जय भगवान यादव, स्थायी समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा, उपाध्यक्ष सुंदर सिंह, डीईएमएस समिति अध्यक्ष संदीप कपूर, आयुक्त एमसीडी अश्विनी कुमार और अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

महापौर सिंह ने कहा कि भारत सरकार, दिल्ली सरकार और एमसीडी मिलकर राजधानी को विश्व-स्तरीय शहर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के मार्गदर्शन में एमसीडी स्वच्छता अवसंरचना का लगातार आधुनिकीकरण कर रहा है।.

उन्होंने कहा कि नई मशीनों की तैनाती से नालों की सिल्ट सफाई, कचरा उठान और डंपिंग प्रक्रियाएँ तेज होंगी और मैनुअल श्रम पर निर्भरता भी कम होगी। आधुनिक तकनीक से लैस ये मशीनें कठिन इलाकों में भी कुशलता से काम कर सकेंगी, जिससे नागरिकों को तेज और पारदर्शी सेवाएँ मिलेंगी।

एमसीडी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार 17 नए बैकहो लोडर जुड़ने के बाद एमसीडी का बेड़ा बढ़कर 52 यूनिट का हो गया है। प्रत्येक यूनिट की लागत ₹33.28 लाख है और खरीद की प्रक्रिया खुली ऑनलाइन बोली के माध्यम से की गई। वहीं, 02 नई सुपर सकर मशीनें शामिल होने के बाद कुल संख्या 08 यूनिट हो गई है, जिनमें से प्रत्येक की लागत ₹214 लाख है। सभी इकाइयाँ BS-VI मानकों के अनुरूप हैं और इनकी गुणवत्ता जाँच आईआईटी दिल्ली द्वारा की गई है।

महापौर ने कहा कि यह कदम ‘स्वच्छ दिल्ली’ के विज़न को साकार करने में निर्णायक भूमिका निभाएगा। नई मशीनें वार्ड स्तर पर स्वच्छता कार्यों की गुणवत्ता और दक्षता दोनों बढ़ाएँगी तथा नागरिकों को अधिक स्वच्छ, सुरक्षित और नियोजित सेवाओं का अनुभव मिलेगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।