सांसद डॉ महेश शर्मा के आवास पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मां को दी श्रद्धांजलि
टेन न्यूज़ नेटवर्क
Noida News (05/12/2025): पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा (MP Dr. Mahesh Sharma) की माताजी, स्वर्गीय श्रीमती ललिता शर्मा के निधन के बाद उनके आवास पर वरिष्ठ नेताओं, अधिकारियों और गणमान्य व्यक्तियों का लगातार आना-जाना बना हुआ है। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Union Minister Nitin Gadkari) भी डॉ. महेश शर्मा से मिलने पहुंचे।
नितिन गडकरी ने स्वर्गीय ललिता शर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इसके उपरांत उन्होंने शोकाकुल परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की तथा इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने की सलाह देते हुए उनका मनोबल बढ़ाया।
गौरतलब है कि बीते 27 नवंबर को डॉ. महेश शर्मा की माता, स्वर्गीय ललिता शर्मा जो कि उनके पिता स्वर्गीय कैलाश चंद्र शर्मा की धर्मपत्नी थीं का 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे गौतमबुद्ध नगर में शोक की लहर फैल गई। सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े कई लोग लगातार उनके आवास पर पहुंचकर अपनी संवेदनाएं प्रकट कर रहे हैं।
श्रद्धांजलि देने का यह सिलसिला अब भी जारी है और बड़ी संख्या में लोग दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।