ग्रेनो प्राधिकरण में ट्यूबवेल ऑपरेटरों की समस्याओं पर किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा की पंचायत
टेन न्यूज़ नेटवर्क
Greater Noida News (05/12/2025): ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में काम कर रहे ट्यूबवेल ऑपरेटरों की समस्याओं को लेकर आज शुक्रवार को किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा (Kisan Mazdoor Sangharsh Morcha) ने प्राधिकरण कार्यालय पर जोरदार पंचायत की। पंचायत की अध्यक्षता तेजवीर भगत ने की, जबकि संचालन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आलोक नागर ने संभाला। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विकास प्रधान और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आलोक नागर ने बताया कि प्राधिकरण क्षेत्र की समस्याओं को लेकर कई बार आंदोलन किए गए, लेकिन अधिकारियों की ओर से कोई ठोस कार्रवाई देखने को नहीं मिली है।
आज की पंचायत में मुख्य रूप से ‘वन सिटी–वन ऑपरेटर’ व्यवस्था का कड़ा विरोध किया गया। संगठन ने साफ कहा कि यह व्यवस्था किसी भी हाल में स्वीकार नहीं होगी। इसके अलावा समान वेतन, ईएसआई, पीएफ न मिलने जैसी दर्जनों समस्याएँ भी उठाई गईं। करीब डेढ़ बजे प्राधिकरण की ओर से ओएसडी राम नयन यादव, महाप्रबंधक (परियोजना) ए. के. सिंह और सूरजपुर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने बकाया वेतन को तीन दिन के अंदर जारी कराने, नौकरी की आयु सीमा 60 से बढ़ाकर 65 वर्ष करने के मुद्दे पर उच्च अधिकारियों से वार्ता करने और वन सिटी–वन ऑपरेटर नीति पर एक सप्ताह के भीतर मुख्य कार्यपालक अधिकारी के साथ बैठक कराने का आश्वासन दिया। कई अन्य समस्याओं के निस्तारण के लिए सोमवार की तारीख तय की गई।
संगठन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष लोकेश भाटी ने कहा कि यदि प्राधिकरण ने एक सप्ताह में वादों को पूरा नहीं किया, तो मोर्चा दोबारा अनिश्चितकालीन आंदोलन के लिए बाध्य होगा। पंचायत में विनय तालान, ब्रजेश भाटी, कृष्ण नागर, संजय कसाना, नरेंद्र भाटी, राजकुमार सिंह, हरेंद्र नागर, अखिल भाटी, उमेश राणा, सोनू भाटी, जितेंद्र, इमरान खान, सी.पी. सोलंकी, भारत नागर, पिंटू भाटी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।