NOIDA News (01/12/2025): साइबर ठगी के बढ़ते मामलों पर शिकंजा कसते हुए नोएडा साइबर पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो डिजिटल अरेस्ट ठगी करने वाले गिरोह को अपना बैंक खाता किराए पर उपलब्ध कराता था। आरोपी की पहचान दिल्ली निवासी दीपक के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, उसके खाते का इस्तेमाल 1 करोड़ 70 लाख रुपये की हाई-प्रोफाइल साइबर धोखाधड़ी में किया गया था।
16 सितंबर को नोएडा साइबर क्राइम थाने में एक पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक, साइबर अपराधियों ने वीडियो कॉल पर स्वयं को सीबीआई अधिकारी बताकर उसे ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर दिया। ठगों ने पीड़ित को यह कहकर डरा दिया कि उसका मोबाइल नंबर “नरेश गोयल स्कैम” से जुड़ी अवैध गतिविधियों में इस्तेमाल हुआ है। गिरफ्तारी का भय दिखाकर गिरोह ने 1.70 करोड़ रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करा लिए। घटना सामने आने के बाद पुलिस ने तुरंत संबंधित बैंक खातों को फ्रीज करा दिया और जांच शुरू की, जिसमें दीपक का खाता मुख्य रूप से शामिल पाया गया।
गिरफ्तार आरोपी दीपक ने पूछताछ में चौंकाने वाली जानकारी दी। उसने बताया कि वह अपने बैंक खातों को ठगों को किराए पर देता था। जैसे ही ठगी की रकम उसके खाते में आती, वह अपने साथियों के साथ मिलकर उसे एटीएम से निकालकर गिरोह को सौंप देता था। इस काम के बदले उसे लगभग 10 प्रतिशत कमीशन मिलता था।
दीपक के खाते में इस फर्जीवाड़े के दौरान एक लाख रुपये आए थे। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि इस खाते के खिलाफ एनसीआरपी पोर्टल पर विभिन्न राज्यों से तीन अलग-अलग शिकायतें दर्ज हैं। इस मामले में पुलिस तीन साइबर ठगों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। दीपक की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब उस नेटवर्क की कड़ियों को खंगाल रही है, जो बैंक खातों की आपूर्ति कर साइबर अपराध को बढ़ावा दे रहा है। साइबर पुलिस का कहना है कि ऐसे बैंक खाता प्रदाता साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क की रीढ़ साबित होते हैं, इसलिए इन पर कार्रवाई बेहद जरूरी है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।