फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बेटे को जमानत दिलाना मां को पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Greater Noida News (01/12/2025): ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर पुलिस ने फर्जी और कूटरचित दस्तावेजों (Fake Documents) का प्रयोग कर अपने बेटे को जमानत (Bail) दिलाने का प्रयास करने वाली महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान समीना पत्नी जुबैर, निवासी ग्राम बिशनपुरा, थाना सेक्टर-58, गौतमबुद्ध नगर (उम्र लगभग 42 वर्ष) के रूप में हुई है।

थाना सूरजपुर पुलिस (Surajpur Police Station) ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी समीना ने अपने आरोपी बेटे रहीस, जिसके खिलाफ थाना सेक्टर-58 में मुकदमा दर्ज है, को जमानत दिलाने के उद्देश्य से फर्जी आधार कार्ड, भूमि की खतौनी और अन्य दस्तावेज तैयार करवाए थे। ये दस्तावेज कथित रूप से जगदीश तथा राजवीर, निवासी दरियापुर, जनपद बुलंदशहर के नाम से बनाए गए थे।

इन कूटरचित दस्तावेजों पर स्थानीय लेखपाल और दरोगा की नकली मुहरें भी अंकित की गई थीं, जिन्हें न्यायालय में जमानत प्रार्थना-पत्र के साथ प्रस्तुत किया गया। मामले की जांच में दस्तावेज फर्जी पाए जाने पर थाना सूरजपुर में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस तभी से की तलाश कर रही थी। सोमवार, 01 दिसंबर को थाना सूरजपुर पुलिस ने उसे सेक्टर-58 क्षेत्र के बिशनपुरा से गिरफ्तार कर लिया।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।