जंगल सफ़ारी आर्टिफिशियल ज़ू’: Waste to Wonder पार्क का लोकार्पण | NOIDA Authority
टेन न्यूज नेटवर्क
NOIDA News (01 दिसंबर, 2025): नोएडा के सेक्टर-94 में विकसित भव्य “Waste to Wonder Park” एवं “Nature Trail of Artificial Zoo” का आज लोकार्पण किया गया। लगभग 18.27 एकड़ भूमि पर बनाए गए इस अनोखे पार्क का शुभारंभ विधायक पंकज सिंह और सांसद प्रतिनिधि संजय बाली ने किया। उद्घाटन समारोह में नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी, अतिरिक्त सीईओ, महाप्रबंधक (उद्यान/सिविल), निदेशक (उद्यान) सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
इस परियोजना को COM (Construction, Operation & Maintenance) मॉडल पर विकसित किया गया है, जिसमें 400 टन कचरे का उपयोग कर M/s Z-Tech (India) Limited ने पूरे परिसर की आकर्षक डिजाइन तैयार की है। पार्क में विश्व के विभिन्न महाद्वीपों की थीम पर आधारित छह विशेष जोन विकसित किए गए हैं— Australia Zone, Asia Zone, Europe Zone, Africa Zone, North & South America Zone और Aqua Zone। प्रत्येक जोन में अद्भुत कला-स्थापनाएं और कचरे से निर्मित विशाल पशु प्रतिमाएं पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होंगी।
पार्क में आगंतुकों की सुविधा के लिए टिकटिंग, पार्किंग, फूड कियोस्क, किड्स प्ले एरिया, अम्फीथिएटर, टॉयलेट्स और गोल्फ कार्ट जैसी आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध हैं। समीप स्थित Botanic Garden of Indian Republic (BGIR) और Okhla Bird Sanctuary के कारण यह क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से और भी महत्वपूर्ण हो गया है।
नोएडा प्राधिकरण ने बताया कि यह पार्क देश का सबसे बड़ा “Jungle Safari Artificial Zoo” है, जिसे पूरी तरह वेस्ट मटीरियल से तैयार की गई संरचनाओं के साथ पर्यावरण-अनुकूल मॉडल के रूप में विकसित किया गया है। यह न केवल स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन का उदाहरण है, बल्कि नोएडा के पर्यटन नक्शे पर एक नया आकर्षक गंतव्य भी साबित होगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।