आम लोगों के लिए खुला नोएडा का अनोखा ‘जंगल ट्रेल पार्क’, क्या है यहां खास?

टेन न्यूज नेटवर्क

NOIDA News (01/12/2025): सेक्टर-95 में महामाया फ्लाईओवर और ओखला बर्ड सेंक्चुरी के बीच विकसित किए गए नोएडा जंगल ट्रेल पार्क को सोमवार से आधिकारिक रूप से आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। लंबे समय से ट्रायल मोड में चल रहे इस पार्क का लोकार्पण नोएडा विधायक पंकज सिंह करेंगे। पार्क की सबसे बड़ी खासियत है कि यहां मौजूद 650 से ज्यादा जानवरों की आकृतियां पूरी तरह कबाड़ और लोहे का उपयोग कर तैयार की गई हैं।

यह पार्क पीपीपी मॉडल के तहत बनाया गया है और इसमें प्रवेश के लिए 118 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। आगंतुक महामाया फ्लाईओवर के नीचे बने प्रवेश द्वार से पार्क में प्रवेश कर सकेंगे। प्रवेश शुल्क का भुगतान कैश और ऑनलाइन—दोनों तरीकों से किया जा सकेगा।

नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि पार्क को इस तरह डिजाइन किया गया है कि आगंतुकों को जंगल में घूमने का अनुभव मिले। रोमांच पसंद लोगों के लिए कई एडवेंचर एक्टिविटीज शामिल की गई हैं, जिनमें—

रॉक क्लाइंबिंग

जिप लाइन

जिप साइकलिंग

अन्य जंगल-आधारित एडवेंचर गेम्स

नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम के अनुसार, पार्क को सोमवार से आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। यहां आने वाले लोगों को प्रकृति, कला और रोमांच—तीनों का मिश्रित अनुभव मिलेगा।

अधिकारियों के अनुसार, जून 2024 में शुरू हुए इस प्रोजेक्ट पर लगभग 25 करोड़ रुपये की लागत आई है। पूरा पार्क करीब 18.27 एकड़ जमीन पर विकसित किया गया है। पार्क में कबाड़ की मदद से तैयार की गई विभिन्न प्रजातियों की आकृतियां—डायनासोर, गैंडा, मगरमच्छ, अजगर, बंदर सहित कई पक्षियों की छोटी व सुंदर प्रतिमाएं आगंतुकों के लिए बेहद आकर्षक साबित होंगी। पार्क में घूमते हुए लोग जंगल जैसी प्राकृतिक संरचना का अनुभव भी कर सकेंगे।

नोएडा जंगल ट्रेल पार्क को तीन हिस्सों में बांटा गया है:

जोन–A (4.05 एकड़):
पार्किंग सुविधा
1000 लोगों की क्षमता वाला एम्फीथिएटर
फूड कोर्ट
एग्ज़िबिशन एरिया, यहां 8 बसों और 76 कारों की पार्किंग क्षमता बनाई गई है।

जोन–B (8.77 एकड़):
इस जोन में प्राकृतिक विविधता को प्रदर्शित करने के लिए:
ट्रॉपिकल रेन फॉरेस्ट
ग्रासलैंड, वेटलैंड थीम्स को विकसित किया गया है।

जोन–C (5.45 एकड़):
आइसलैंड ओशियन
टेम्परेट फॉरेस्ट
पोलर रीजन, जैसे आकर्षक थीम जोन तैयार किए गए हैं।

नोएडा जंगल ट्रेल पार्क न सिर्फ मनोरंजन का नया विकल्प है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और कचरे के पुन: उपयोग का एक सशक्त उदाहरण भी है। कबाड़ से बनी विशाल आकृतियां न केवल आकर्षक हैं, बल्कि यह भी देखने मिल रहा हैं कि कचरे को कला और उपयोगी संरचनाओं में कैसे बदला जा सकता है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।