गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने 2 वर्षों में सैकड़ों बिछड़े लोगों को पहुंचाया उनके घर
टेन न्यूज़ नेटवर्क
Gautam Buddha Nagar News (01/12/2025): पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह (Police Commissioner Laxmi Singh) के कुशल नेतृत्व और सतत निगरानी में कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर द्वारा गुमशुदा बच्चों एवं बालिग व्यक्तियों की तलाश के लिए लगातार प्रभावी अभियान चलाए जा रहे हैं। इन प्रयासों के तहत बीते दो वर्षों में सैकड़ों गुमशुदा बच्चों और लोगों को सुरक्षित बरामद कर उनके परिजनों को सौंपा।
वर्ष 2024 में गुमशुदा नाबालिगों की स्थिति
कमिश्नरेट क्षेत्र में वर्ष 2024 के दौरान कुल 150 नाबालिग बच्चे गुमशुदा (Minor Children Missing) दर्ज किए गए, जिनमें 39 बालक और 111 बालिकाएँ शामिल थीं। पुलिस टीमों के अथक प्रयासों के चलते इनमें से 139 नाबालिगों (36 बालक और 103 बालिकाएँ) को सकुशल बरामद कर उनके परिवारों से मिलाया।
वर्ष 2025 (अक्टूबर तक) की स्थिति
वर्ष 2025 में अक्टूबर माह तक कुल 87 नाबालिग बच्चे गुमशुदा दर्ज हुए, जिनमें 18 बालक और 69 बालिकाएँ शामिल हैं। इन मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अब तक 65 नाबालिगों (12 बालक और 53 बालिकाएँ) को सुरक्षित खोज लिया है।
बालिग व्यक्तियों के मामलों में भी पुलिस को सफलता
वर्ष 2024 में जनपद से कुल 749 बालिग व्यक्ति गुमशुदा हुए, जिनमें 525 महिलाएँ और 224 पुरुष शामिल थे। पुलिस द्वारा किए गए व्यापक प्रयासों के परिणामस्वरूप 487 लोगों (315 महिलाएँ और 172 पुरुष) को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सौंपा।
वहीं वर्ष 2025 में अक्टूबर तक 568 बालिग व्यक्ति गुमशुदा दर्ज किए गए, जिनमें 412 महिलाएँ और 156 पुरुष शामिल हैं। अब तक पुलिस 317 लोगों (202 महिलाएँ और 115 पुरुष) को सुरक्षित खोज चुकी है।
तलाशी के लिए अपनाए जा रहे आधुनिक तरीके
गुमशुदा लोगों की तलाश के लिए पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल सर्विलांस, तकनीकी विश्लेषण, फील्ड इंटेलिजेंस और अंतरराज्यीय समन्वय जैसे आधुनिक तरीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है। थाना स्तर पर विशेष टीमें गठित कर हर मामले को गंभीरता और प्राथमिकता के साथ लिया जा रहा है।
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में शेष गुमशुदा बच्चों और व्यक्तियों की खोज के लिए विशेष अभियान लगातार जारी है और उन्हें जल्द से जल्द परिवार से मिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।