किसानों के सहयोग और CM योगी के विज़न से साकार हो रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट: MLA Dhirendra Singh

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida International Airport News (27/11/2025): नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर में एक महत्वपूर्ण निरीक्षण दौरा सम्पन्न हुआ जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने एयरपोर्ट के उद्घाटन से पूर्व की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। दोनों नेताओं ने निर्माण कार्य की प्रगति, तकनीकी पहलुओं और संचालन से पूर्व की अनिवार्य व्यवस्थाओं की बारीकी से जाँच करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस मौके पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने एयरपोर्ट परियोजना को क्षेत्र के विकास का ऐतिहासिक मील का पत्थर करार दिया। उन्होंने कहा, नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (Noida International Airport) सिर्फ एक हवाई अड्डा नहीं, बल्कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त करने वाला ऐतिहासिक कदम है।

विधायक धीरेंद्र सिंह ने किसानों की महत्वपूर्ण भूमिका पर विशेष रूप से जोर दिया। उन्होंने कहा, आज इस एयरपोर्ट का निर्माण कार्य जिस गति से आगे बढ़ रहा है, उसका सबसे बड़ा श्रेय हमारे किसान भाइयों को जाता है। किसानों के सहयोग, त्याग और दूरदर्शिता ने ही इस परियोजना को धरातल पर उतारा है।

उन्होंने आगे बताया कि एयरपोर्ट शुरू होने के बाद पूरा क्षेत्र आर्थिक गतिविधियों का नया केंद्र बनेगा। एयरपोर्ट संचालन के बाद रोजगार, व्यापार, परिवहन, शिक्षा और पर्यटन के अनगिनत अवसर पैदा होंगे। यह इलाका राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय निवेश का हब बनेगा, जिसका सीधा फायदा स्थानीय युवाओं और परिवारों को मिलेगा।

अंत में उन्होंने एयरपोर्ट परियोजना को सामूहिक विश्वास और नेतृत्व की मिसाल बताते हुए कहा कि, यह एयरपोर्ट किसानों के विश्वास, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के विज़न और जेवर की जनता के सपनों का संयुक्त प्रतीक है। जेवर में जारी यह विशाल परियोजना न केवल क्षेत्रीय विकास की दिशा तय कर रही है, बल्कि उत्तर प्रदेश को वैश्विक एविएशन मानचित्र पर एक नई पहचान दिलाने की ओर अग्रसर है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।