सीएम योगी के नोएडा दौरे के बीच गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन के पास कार में लगी आग
टेन न्यूज नेटवर्क
NOIDA News (27 नवंबर, 2025): नोएडा में आज वीवीआईपी मूवमेंट (VVIP Movement) के कारण सुरक्षा व्यवस्था (Security Arrangements) पूरी तरह अलर्ट पर है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गौतम बुद्ध नगर के दौरे पर हैं, इसी बीच गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन के नज़दीक लगभग 100 मीटर की दूरी पर एक कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार में लगी आग (Car Fire Incident) इतनी थी कि धुएं के गुब्बार काफी देखने को मिले। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आग लगने के कारण अभी स्पष्ट नहीं हैं।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और दमकल विभाग (Fire Department) की कई गाड़ियाँ पहुँचीं। टेन न्यूज नेटवर्क की टीम ने इस संबंध में CFO प्रदीप कुमार से बातचीत की। उन्होंने बताया कि दमकल की गाड़ियाँ आग बुझाने में लगी हुई हैं। आसपास की सुरक्षा को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात है।
सीएम योगी आदित्यनाथ की शहर में मौजूदगी के कारण पूरे जिले में सुरक्षा पहले से ही कड़ी थी, ऐसे में इस कार आग की घटना ने पुलिस सतर्कता को और बढ़ा दिया है। फिलहाल पुलिस आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।