सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग पर भाजपा का आरोप: चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग
टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली (09 जनवरी 2025): दक्षिण दिल्ली भाजपा उपाध्यक्ष सरदार के.एस. दुग्गल ने मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए थाना कालकाजी में शिकायत दर्ज कराई है। दुग्गल ने अपनी शिकायत के साथ एक वीडियो क्लिप भी प्रस्तुत की, जिसमें कथित तौर पर मुख्यमंत्री की चुनाव सामग्री को लोक निर्माण विभाग (PWD) के वाहन से ढोते हुए दिखाया गया है।
इस मामले को लेकर दिल्ली भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने देर शाम दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी को शिकायत पत्र सौंपा। कपूर ने अपने पत्र में इस घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि यह स्पष्ट रूप से सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग का मामला है, जो आचार संहिता का उल्लंघन है। उन्होंने मांग की कि चुनाव आयोग इस पर संज्ञान ले और मुख्यमंत्री पर कड़ी कार्रवाई करे।
भाजपा का कहना है कि मुख्यमंत्री का यह कृत्य चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़ा करता है। पार्टी ने आरोप लगाया कि सत्ताधारी पार्टी अपने पद और सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग कर रही है, जिससे चुनावी माहौल प्रभावित हो सकता है।
अब यह देखना होगा कि चुनाव आयोग इस शिकायत पर क्या कदम उठाता है और क्या यह मामला दिल्ली चुनावों में एक नए विवाद का कारण बनता है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।