Greater Noida News (22/11/2025): ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र के सेक्टर बीटा-1 स्थित जनता फ्लैट (Janata Flat) में शनिवार दोपहर एक बंद फ्लैट में आग (Fire) लग गई। आग लगने से फ्लैट से धुआं निकलता देख, आग को दूसरी मंजिल तक फैलता देख आसपास के लोगों में अफरातफरी मची गई और लोगों ने तुरंत आग लगने की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस (Police) और फायर ब्रिगेड (Fire Brigade) की टीम मौके पर पहुंची। दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जिस समय यह घटना हुई उस समय फ्लैट के मालिक घर से बाहर थे। आग लगने से घर में रखा घरेलू सामान भारी मात्रा में जल गया।
फायर विभाग के अनुसार प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग का कारण माना जा रहा है। हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि विस्तृत जांच के बाद की जाएगी। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।