केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने NITRA में देश की पहली मैनिकिन फ्लेम टेस्ट प्रणाली समर्पित की
टेन न्यूज नेटवर्क
National News (22 November 2025): केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को गाज़ियाबाद स्थित उत्तर भारतीय वस्त्र अनुसंधान संघ (NITRA) का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने परिसर में उगाई जा रही मिल्कवीड (आक) की खेती का निरीक्षण किया और इसे वस्त्र उद्योग के लिए एक संभावनाओं से भरा “आधुनिक युग का फाइबर” बताया। उन्होंने कहा कि नित्रा द्वारा मिल्कवीड पर किए जा रहे अग्रणी शोध में वस्त्र क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने की क्षमता है। नित्रा इस तकनीक को पहले ही कई प्रमुख कंपनियों को हस्तांतरित कर चुका है और अन्य उद्योगों के साथ भी बातचीत जारी है।
अपने दौरे के दौरान वस्त्र मंत्री ने भारत की पहली मैनिकिन फ्लेम टेस्ट प्रणाली का औपचारिक उद्घाटन कर इसे राष्ट्र और उद्योग जगत को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि यह उन्नत परीक्षण प्रणाली केवल वस्त्र उद्योग ही नहीं, बल्कि इस्पात, तेल, गैस, पेट्रोलियम, रेलवे और रसायन क्षेत्रों के लिए भी अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। इस तकनीक से उच्च जोखिम वाले वातावरण में कार्य करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा में महत्वपूर्ण वृद्धि होगी।

एनआईटीआरए के महानिदेशक डॉ. एम.एस. परमार ने बताया कि नई मैनिकिन फ्लेम टेस्ट प्रणाली सुरक्षात्मक वस्त्रों के महत्व को और मजबूत करती है तथा यह विभिन्न उद्योगों के लिए आवश्यक सुरक्षा मानकों के अनुरूप उपयुक्त सुरक्षात्मक कपड़े निर्धारित करने में मदद करती है।

अंत में, केंद्रीय मंत्री ने उद्योग जगत से मिल्कवीड आधारित अधिक उत्पाद विकसित करने और नित्रा के अनुसंधान को भारत एवं विदेशों में आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने सभी औद्योगिक क्षेत्रों को वस्त्र मंत्रालय के अंतर्गत स्थापित सुरक्षात्मक वस्त्र उत्कृष्टता केंद्र (NITRA) की मैनिकिन फ्लेम टेस्ट सुविधा और अन्य सेवाओं का अधिकतम उपयोग करने के लिए भी प्रोत्साहित किया।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।