सरदार @150 यूनिटी मार्च: “गंगा प्रवाह यात्रा” को हरी झंडी, दूसरे चरण की शुरुआत

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (22 November 2025): भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की स्मृति में भाजपा द्वारा आयोजित सरदार @150 यूनिटी मार्च के पहले चरण की समीक्षा बैठक के बाद दूसरे चरण— “गंगा प्रवाह यात्रा”—का विदाई समारोह आयोजित किया गया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने इस यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, सरदार @150 केंद्रीय टोली सदस्य और विधायक सतीश उपाध्याय, राष्ट्रीय मीडिया सहप्रमुख संजय मयूख, सरदार @150 दिल्ली संयोजक व सांसद योगेन्द्र चांदोलिया, सह-संयोजक व सांसद बाँसुरी स्वराज, सागर त्यागी और प्रवक्ता यासीर जिलानी सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

बैठक में सुनील बंसल ने बताया कि सरदार @150 यूनिटी मार्च देश के प्रत्येक संसदीय क्षेत्र में आयोजित किया गया है। जहां सांसद मौजूद हैं, वहां उनके नेतृत्व में तथा जहां सांसद नहीं हैं, वहां संगठन के माध्यम से कार्यक्रम संपन्न कराया गया। केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि सरदार पटेल को कांग्रेस द्वारा उपेक्षित करने की कोशिशों के बावजूद आज भी वे हर भारतीय के हृदय में बसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि आज़ादी के समय देश की 565 रियासतों को एकसूत्र में पिरोकर भारत का निर्माण सरदार पटेल की महान उपलब्धि थी।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि नेहरू-गांधी परिवार के प्रभुत्व के कारण कांग्रेस ने सरदार पटेल की उपेक्षा की और उन्हें भारत रत्न देने में अत्यधिक विलंब किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को यह स्वीकारने में 44 वर्ष लगे कि सरदार पटेल भारत रत्न के योग्य थे, और यह सम्मान तब दिया गया जब 1991 में प्रधानमंत्री पद नेहरू-गांधी परिवार से बाहर गया।

नड्डा ने कहा कि सरदार पटेल की दूरदृष्टि के कारण भारत एक सशक्त राष्ट्र बन सका। उन्होंने कहा कि यदि पटेल की नीतियों को आगे बढ़ने दिया गया होता, तो आज जम्मू-कश्मीर से जुड़ी समस्या की परिस्थितियां भिन्न हो सकती थीं।

 

उन्होंने बताया कि सरदार पटेल को पहला बड़ा सम्मान जनसंघ समर्थित जनता पार्टी सरकार ने 1978 में अहमदाबाद में स्मारक बनवाकर दिया। वहीं, पूर्ण सम्मान भाजपा सरकार ने दिया—चाहे केवड़िया, गुजरात में उनकी विश्व की सबसे ऊंची मूर्ति स्टैच्यू ऑफ यूनिटी स्थापित कर या उनके जन्मदिवस को राष्ट्रीय स्तर पर मनाने का निर्णय लेकर।

यह विदाई समारोह सरदार @150 यूनिटी मार्च के दूसरे चरण की शुरुआत का प्रतीक बना, जिसमें गंगा प्रवह यात्रा विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए एकता, अखंडता और राष्ट्रीय गौरव का संदेश प्रसारित करेगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।