Noida के इन इलाकों को मिली जाम से मुक्ति, Noida Authority ने खोला 6-लेन एलिवेटेड कॉरिडोर

टेन न्यूज नेटवर्क

NOIDA News (18 नवंबर, 2025): नोएडा की सबसे भीड़भाड़ वाली लाइफलाइन DSC मार्ग (Dadri–Surajpur–Chhalera Road) पर आज से सफर काफी आसान हो गया है। आगाहपुर पेट्रोल पंप से एनएसईजेड (NSEZ) तक तैयार 6 लेन एलिवेटेड रोड को नोएडा प्राधिकरण ने ट्रायल उपयोग के लिए आम जनता के लिए खोल दिया है। यह वही मार्ग है जिस पर रोज़ाना हजारों लोग घंटों जाम में फंसकर परेशान होते थे।

मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) डॉ. लोकेश एम. की निगरानी में यह परियोजना तेज़ी से पूरी हुई। लगभग 4.50 किमी लंबी और ₹608.08 करोड़ की लागत वाली यह एलिवेटेड रोड आज उन लोगों के लिए राहत की सांस लेकर आई है जो दादरी, सूरजपुर, छलेरा, सदरपुर, बरौला जैसे इलाकों से रोज़ाना नोएडा आते-जाते हैं। परियोजना की रफ्तार 2023 के बाद धीमी पड़ गई थी, लेकिन मौजूदा CEO ने कई बार मौके पर जाकर निरीक्षण किया, जिसके बाद यह काम फिर से ट्रैक पर आया और तय समय पर पूरा हुआ।

DSC मार्ग को नोएडा का सबसे व्यस्त ट्रैफिक कॉरिडोर माना जाता है, क्योंकि यह सेक्टर 40, 41, 43, 47, 48, 49, 82, 88, 101, 107 और फेस-2 जैसे औद्योगिक-आवासीय इलाकों को जोड़ता है। रोज़ाना भारी वाहनों, ऑफिस यातायात और लोकल मूवमेंट के चलते यहां जाम आम बात थी।

एलिवेटेड रोड शुरू होने से अनुमान है कि 30–40% तक ट्रैफिक दबाव कम हो सकता है और यात्रियों का समय भी काफी बचेगा। ट्रायल अवधि सफल रहने पर इसे पूर्ण रूप से जनता को समर्पित किया जाएगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।