National News (18/11/2025): बचत को सुरक्षित और तय ब्याज के साथ बढ़ाने के लिए लोग ज्यादातर एफडी, यानी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) का सहारा लेते हैं। FD एक ऐसा वित्तीय साधन है जिसमें ग्राहक बैंक को एक तय समय के लिए पैसा जमा करता है और बदले में बैंक उन्हें निश्चित ब्याज देता है। यह आम लोगों के लिए सबसे सुरक्षित निवेश विकल्पों में से एक माना जाता है।
सबसे पहले, FD की तीन मुख्य विशेषताएँ होती हैं। पहली—टेन्योर, यानी आप कितने समय के लिए पैसा जमा कर रहे हैं। यह एक साल, दो साल या जरूरत के मुताबिक कोई भी अवधि हो सकती है। दूसरी—इंटरेस्ट रेट, जो यह तय करता है कि बैंक आपको कितनी ब्याज दर देगा। तीसरी—इंटरेस्ट पे-आउट, यानी ब्याज कितने अंतराल पर मिलेगा। ग्राहक चाहें तो हर महीने, हर तीन महीने (क्वार्टरली) या FD के मेच्योर होने पर एक साथ ब्याज ले सकते हैं।
FD से मिलने वाले ब्याज पर TDS कटता है, और उसके बाद व्यक्ति को अपनी आय के स्लैब के हिसाब से टैक्स देना पड़ता है। हालांकि, टैक्स सेवर एचडी भी एक विकल्प है, जिसकी लॉक-इन अवधि पाँच साल होती है। इस डिपॉजिट में निवेश करने पर टैक्स एक्ट 1961 के सेक्शन 80C के तहत टैक्स छूट मिलती है, लेकिन अन्य सामान्य एचडी पर टैक्स लगना तय है।
FD उन लोगों के लिए एक विश्वसनीय विकल्प है जो सुरक्षित निवेश, तय रिटर्न और बिना बाजार जोखिम के अपनी बचत बढ़ाना चाहते हैं।
डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है।यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे ॥
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।