भारत विकास परिषद् की विवेकानन्द शाखा द्वारा “गुरु वंदन – छात्र अभिनन्दन” वार्षिक सम्मान समारोह का आयोजन

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Greater Noida News (10/11/2025): सोमवार, 10 नवंबर को भारत विकास परिषद् (Bharat Vikas Parishad) की विवेकानन्द शाखा ने ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल, सिग्मा 1, ग्रेटर नोएडा के सभागार में “गुरु वंदन – छात्र अभिनन्दन” वार्षिक सम्मान समारोह आयोजित किया। जिसमें अति विशिष्ट अतिथि के रूप में न्यायमूर्ति शंभूनाथ श्रीवास्तव (सेवानिवृत्त न्यायाधीश, इलाहाबाद उच्च न्यायालय), शिक्षक विधायक एमएलसी श्रीचंद शर्मा, दादरी विधायक तेजपाल नागर रहे।

कार्यक्रम के प्रारम्भ में ग्रेड्स इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने संचारी भट्टाचार्य के कुशल संयोजन में राष्ट्र गीत वन्दे मातरम का पूर्ण गायन किया। ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल के छात्र छात्राओं ने स्वागत गीत तथा नृत्य प्रस्तुत किया। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने गजानन माली की रचना विकसित भारतम् की सुन्दर प्रस्तुति दी।

डॉ विकास भारद्वाज, चेयरमैन ANS हॉस्पिटल, कंचन कुमारी, निदेशिका दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, धर्मेंद्र चंदेल, ब्यूरो प्रमुख, दैनिक जागरण तथा गजानन माली, संस्थापक टेन न्यूज़ नेटवर्क ने विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के दस प्रधानाचार्यों मंजू कौल रैना, प्रधानाचार्या, ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल, हिमा शर्मा, प्रधानाचार्या दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, राजकुमार शर्मा, प्रधानाचार्य, सी आर आर पब्लिक स्कूल, अदिति बासु रॉय, प्रधानाचार्या, ग्रेड्स इंटरनेशनल स्कूल, डॉ. सरोज सिंह, अपना स्कूल, डॉ मूर्वी सिंह, प्रधानाचार्या, विक्ट्री वर्ल्ड स्कूल, प्रोमिता शर्मा, प्रधानाचार्या, शैफाली पब्लिक स्कूल दादरी, अमरेश चपराना, प्रधानाचार्या, भारतीय वैदिक बालिका इंटर कॉलेज तिलपता को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए विशिष्ट शिक्षा सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया।

न्याय मूर्ति शंभूनाथ श्रीवास्तव ने कहा कि विद्यार्थियों को डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम जी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। एक असफलता जीवन में सफलता के अन्य रास्ते खोल देती है। डॉ विकास भारद्वाज ने कहा कि विद्यार्थियों को अपने जीवन का लक्ष्य तय करके पूरी मेहनत से उसे पूरा करने का प्रयास करना चाहिए।

अपने प्रेरक उद्बोधन में शिक्षक विधायक एमएलसी श्रीचंद शर्मा (Teacher MLA MLC Shri Chand Sharma). ने वेद, रामायण, महाभारत की बोध कथाओं से विभिन्न उदाहरण उद्धृत कर भारतवर्ष की गौरवशाली ज्ञान विज्ञान की परम्परा का स्मरण करवाकर छात्र छात्राओं को प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि हमारे यहाँ तो प्राचीन काल से ही गुरु पूर्णिमा मनाते आए हैं। भारत के पास वह ज्ञान है जो दुनिया में कहीं भी प नहीं है, इसलिए पहले बच्चों आप अपने भारत और उसके ज्ञान को जानो फिर दुनिया के ज्ञान को।

दादरी विधायक तेजपाल नागर (Dadri MLA Tejpal Nagar) ने विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आजकल कंपटीशन का दौर है, पहले के समय में फर्स्ट क्लास लाना बहुत बड़ी बात होती थी, ज्यादातर सेकंड और थर्ड क्लास आती थी। लेकिन आज की आधुनिक शिक्षा बदल चुकी है आजकल फर्स्ट क्लास लाना बहुत ही आम बात हो गया है। इसलिए मैं सभी शिक्षकों और छात्रों से कहना चाहूंगा की खूब मन लगाकर मेहनत से पड़े और अपना लक्ष्य निर्धारित करें कि भविष्य में क्या बना है।

टेन न्यूज़ नेटवर्क फाउंडर गजानन माली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047तक विकसित भारत के सपने को साकार करना है तो उसमें महत्वपूर्ण योगदान हमारे शिक्षकों और छात्रों का होगा। इसलिए मैं आपसे इस मन से कहना चाहता हूं कि विकसित भारत बनाने में अपना योगदान दें क्योंकि बच्चों आप ही आने वाले भारत का भविष्य हो। साथी उन्होंने भारत विकास परिषद द्वारा किए जाने वाले कार्यक्रमों की खूब प्रशंसा की और कहा कि भारत विकास परिषद भारत को विकसित बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान दे रहा है।

दैनिक जागरण के ब्यूरो प्रमुख धर्मेंद्र चंदेल ने कहा कि विद्यार्थियों को गुरुजनों का सम्मान करना चाहिए और उनके बताये सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ते रहना चाहिए।

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल की निदेशिका कंचन कुमारी ने कहा कि सभी बच्चों के अंदर सामर्थ्य होता है, उनके अंदर संस्कार के बीज अंकुरित हों, ऐसा प्रयास सभी गुरुजनों को करना चाहिए |

पंद्रह विद्यालयों के पच्चीस शिक्षक/शिक्षिकाओं को सर्वश्रेष्ट शिक्षण कार्य के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कक्षा 6 से 12 तक के अस्सी प्रतिभावान विद्यार्थियों को विभिन्न कक्षाओं में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

भारत विकास परिषद,विवेकानंद शाखा के पदाधिकारी नरेश गुप्ता, विनोद अरोरा, शिखर गुप्ता, राजेश बिहारी, राजेंद्र सोनी, महिला संयोजिका प्रेरणा, गुड्डी तोमर, कौशल गुप्ता, रेनू गुप्ता, नीरज कौशिक, सी ऐ मुकुल गर्ग, संगीता वर्मा, डॉ निधि माहेश्वरी, माया, सरोज सिंह, सुजान सिंह, संजीव शर्मा सहित समाज के अनेक विद्वत जनों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

प्रोफेसर विवेक कुमार,निदेशक, एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलोजी ने कार्यक्रम के उद्देश्य की जानकारी दी तथा मंच संचालन किया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या मंजू कौल तथा विवेकानंद शाखा के अध्यक्ष विवेक अरोड़ा ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। राष्ट्गान के पश्चात कार्यक्रम का समापन हुआ।।

भारत विकास परिषद, विवेकानंद शाखा, Greater Noida | गुरु वंदन – छात्र अभिनंदन | Photo Highlights


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।