RWA बीटा वन की बैठक में मनोज नागर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का निर्णय

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (08/11/2025): रेज़िडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) बीटा वन, ग्रेटर नोएडा की मासिक समीक्षा बैठक आज आयोजित की गई। बैठक में सेक्टर में लंबे समय से चल रहे विवादों और अनियमितताओं पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने बताया कि पूर्व महासचिव मनोज नागर, जो पिछले छह वर्षों से इस पद पर कार्यरत रहे, पर गंभीर आरोप लगे हैं। उन पर सेक्टर में ठेले-पटरी संचालकों से अवैध वसूली करने, उन्हें धमकाने और अभद्र भाषा का प्रयोग करने के आरोप हैं।

सूत्रों के अनुसार, दिनांक 23 सितंबर 2025 को मनोज नागर को एक रजिस्टर्ड नोटिस भेजा गया था, जिसमें उनसे आय-व्यय का पूरा ब्यौरा और सभी अभिलेख प्रस्तुत करने को कहा गया था। हालांकि, उन्होंने आज तक कोई विवरण कार्यकारिणी के समक्ष उपलब्ध नहीं कराया। इस पर असंतोष जताते हुए बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि उनके खिलाफ गबन और अवैध वसूली के मामलों में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में यह भी बताया गया कि मनोज नागर अब भी ठेली-पटरी वालों को धमकाकर वसूली करने के साथ-साथ वर्तमान निर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों के खिलाफ झूठे और भ्रामक आरोप लगाकर सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर रहे हैं, जिससे संस्था की छवि धूमिल हो रही है। इस कृत्य को मानहानि का अपराध मानते हुए उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराने का भी निर्णय लिया गया।

पदाधिकारियों का कहना है कि मनोज नागर ने अपने कार्यकाल के दौरान अवैध गतिविधियों में लिप्त रहकर पारदर्शिता की मूल भावना का उल्लंघन किया है। उन्होंने न तो किसी प्रकार का वित्तीय हिसाब प्रस्तुत किया, न ही कार्यकारिणी को किसी प्रकार की जानकारी दी।

बैठक में अध्यक्ष संगीता शर्मा, महासचिव हरेन्द्र भाटी, कोषाध्यक्ष विपिन भाटी, उपाध्यक्ष राजबीर सिंह, सचिव ओमप्रकाश शर्मा मौजूद रहे। संरक्षक डॉ. शीतला प्रसाद, दवीशरण शर्मा और विनोद कसाना, सदस्य राहुल अग्रवाल, विधा, सुनील भाटी, विजय गुप्ता, अनवर हुसैन, सुरेंद्र कुमार सैनी, राजेंद्र सिंह, तथा सलाहकार रेशपाल सिंह और जयपाल चौधरी भी बैठक में उपस्थित रहे।कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया कि मनोज नागर के खिलाफ जल्द ही आवश्यक कानूनी कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी, ताकि सेक्टर में पारदर्शिता और अनुशासन बहाल किया जा सके।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।