GREATER NOIDA News (05/11/2025): बिसरख थाना क्षेत्र के तिगरी गोल चक्कर के पास सोमवार रात हुई कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। मामूली विवाद के बाद दो पक्षों में हुई मारपीट में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, सोमवार देर रात तिगरी गोल चक्कर के पास लव कुमार और सचिन नामक युवक के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। विवाद बढ़ने पर सचिन अपने साथियों के साथ लव कुमार पर टूट पड़ा और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसी दौरान लव कुमार का दोस्त गौरव मौके पर पहुंचा और बीच-बचाव करने की कोशिश करने लगा। बताया जा रहा है कि तभी सचिन ने पिस्टल निकालकर गौरव पर फायर कर दिया। गोली गौरव के पैर में लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, इलाज के दौरान लव कुमार की हालत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। गौरव का उपचार फिलहाल अस्पताल में चल रहा है।
सूचना मिलते ही बिसरख पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एडीसीपी सेंट्रल नोएडा शैव्या गोयल ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर आरोपी सचिन और उसके साथियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मौके से तीन वाहन बरामद किए हैं और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि, प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश या पुरानी कहासुनी से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयान के आधार पर पुलिस पूरे घटनाक्रम की तहकीकात कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।