दिल्ली से शराब लाकर नोएडा में कर रहा था तस्करी, 60 पेटी अवैध शराब के साथ पकड़ा गया आरोपी
टेन न्यूज नेटवर्क
NOIDA News (25/10/2025): फेज-1 थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली से सस्ती शराब खरीदकर नोएडा में ऊंचे दामों पर बेचता था। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 60 पेटी अवैध शराब बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 5 लाख रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजकुमार (42 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी “छोटा हाथी” वाहन के माध्यम से शराब की सप्लाई करता था। यह वाहन भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।
एडीसीपी सुमित शुक्ला ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर-14ए पुल के नीचे से होकर एक व्यक्ति शराब की बड़ी खेप लेकर गुजरने वाला है। सूचना पर पुलिस ने इलाके में चेकिंग अभियान चलाया। उसी दौरान मुखबिर की निशानदेही पर छोटा हाथी वाहन को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन में 60 पेटियां देसी शराब की बरामद हुईं।
पुलिस जांच में सामने आया कि राजकुमार दिल्ली से शराब खरीदता था, क्योंकि वहां यह अपेक्षाकृत सस्ती मिलती है। इसके बाद वह इसे नोएडा के अलग-अलग इलाकों में ऑन-डिमांड बेचकर मोटा मुनाफा कमाता था। आरोपी यह कारोबार लंबे समय से कर रहा था या नहीं, इसकी जानकारी के लिए पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। बरामद शराब में कुल 2880 क्वार्टर (लगभग 518.4 लीटर) शामिल हैं। पुलिस का मानना है कि यह खेप नोएडा में कई इलाकों में खपाई जानी थी।
एडीसीपी सुमित शुक्ला ने बताया कि आरोपी से उसके नेटवर्क और सप्लाई चेन के बारे में पूछताछ की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि वह इससे पहले कितनी बार शराब की खेप दिल्ली से ला चुका है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।