रिटेल इन्वेस्ट करना है तो पहले वैल्यू को समझो, ट्रेंड नहीं

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (25/10/2025): आज‌ के समय में जब शेयर बाजार (Stock Market)में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, ऐसे में रिटेल निवेशकों (Retail investors)के लिए सबसे बड़ी चुनौती है, समझदारी और धैर्य के साथ निवेश करना। विशेषज्ञों का मानना है कि छोटे निवेशकों को जल्दी अमीर बनने की कोशिश में बाजार के उतार-चढ़ाव के साथ चलने की बजाय, लंबी अवधि के निवेश और अनुशासन को अपनाना चाहिए।

रिपोर्ट में बताया गया कि ज्यादातर रिटेल निवेशक बाजार की अफवाहों, ट्रेंड्स और सोशल मीडिया टिप्स के पीछे भागते हैं, जिससे उन्हें नुकसान उठाना पड़ता है। सही तरीका है नियमित निवेश यानी Systematic Investment Plan (SIP) के ज़रिए हर महीने निश्चित राशि निवेश करना।

शेयर बाजार में शुरुआती निवेशक के लिए निफ्टी 50 इंडेक्स सबसे सुरक्षित और स्थिर विकल्प माना गया है, क्योंकि इसमें देश की 50 सबसे बड़ी कंपनियों के शेयर शामिल हैं। इस तरह निवेशक पूरे भारतीय बाजार की दिशा में हिस्सा ले सकते हैं, बिना किसी एक कंपनी के जोखिम के।

वित्तीय विशेषज्ञों के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति हर महीने 5,000 की एसआईपी करे और उसे 10 वर्षों तक 12 प्रतिशत औसत वार्षिक रिटर्न पर चलाए, तो उसकी कुल निवेश राशि ₹6,00,000 बढ़कर लगभग ₹11,50,000 हो सकती है। यह उदाहरण बताता है कि समय और निरंतरता से निवेश करने पर चक्रवृद्धि ब्याज (compound interest) का बड़ा फायदा मिलता है।

साथ ही रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि निवेशकों को बार-बार फंड बदलने की गलती नहीं करनी चाहिए। एक अच्छे इक्विटी म्यूचुअल फंड (Equity Mutual Funds) या निफ्टी इंडेक्स फंड (Nifty Index Fund) में लंबे समय तक बने रहने से रिटर्न (Return) स्थिर रहता है।

वैल्यू इन्वेस्टिंग को भी निवेश की सफलता का मुख्य आधार बताया गया है। इसका अर्थ है- ऐसे बिजनेस में निवेश करना जो मजबूत हो, जिनकी आय स्थिर हो, कर्ज कम हो और जो अपने वास्तविक मूल्य से कम दाम पर उपलब्ध हों। इसके लिए निवेशक को धैर्य, रिसर्च और समझ की जरूरत होती है।

अंत में रिपोर्ट ने यह साफ किया कि रिटेल निवेशकों को भावनाओं और अफवाहों से दूर रहते हुए अनुशासन, धैर्य और सही रणनीति अपनानी चाहिए। बाजार के शॉर्ट-टर्म
(Short-Term) उतार-चढ़ाव की बजाय दीर्घकालिक लक्ष्य पर ध्यान देने से ही असली वित्तीय स्वतंत्रता पाई जा सकती है।

डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।