दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण पर सख्ती: मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने दिए कड़े निर्देश

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (25 October 2025): दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण स्तर को देखते हुए कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने शुक्रवार को Delhi Pollution Control Committee (DPCC) के कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से मुलाकात कर कार्यालय से जुड़े कामों और फाइलों की विस्तृत जानकारी ली। मंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार प्रदूषण के खिलाफ युद्धस्तर पर काम कर रही है और किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान मंत्री सिरसा ने पाया कि कुछ कार्यों में तकनीकी खामियाँ और प्रशासनिक देरी हो रही है। उन्होंने तत्काल प्रभाव से सुधार के सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा कि हर अधिकारी को जिम्मेदारी के साथ काम करना होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर किसी स्तर पर कोताही पाई गई तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

मंत्री ने सभी विभागों को फील्ड स्तर पर काम की गति बढ़ाने, कूड़ा प्रबंधन को मजबूत करने और प्रदूषण फैलाने वालों पर सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर के हर क्षेत्र में सफाई और कचरा निस्तारण की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि धूल और कचरे से होने वाले प्रदूषण पर रोक लगाई जा सके।

सिरसा ने प्रदूषण मॉनिटरिंग सिस्टम को और अधिक सशक्त बनाने के लिए एक विशेष टीम गठित करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि मॉनिटरिंग के लिए आधुनिक उपकरणों की संख्या बढ़ाई जाएगी ताकि वास्तविक समय में प्रदूषण के स्रोतों की पहचान कर तत्काल कार्रवाई की जा सके। इसके साथ ही अन्य एजेंसियों की जवाबदेही तय करने और कार्यों की नियमित समीक्षा करने के भी निर्देश जारी किए गए।

कैबिनेट मंत्री ने बिना पंजीकरण चल रहे unregistered constructions और अन्य प्रदूषणकारी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार हर संभव प्रयास कर रही है ताकि राजधानी की जनता स्वच्छ और प्रदूषण-मुक्त वातावरण में सांस ले सके। आगामी दिनों में प्रदूषण नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाने की भी तैयारी की जा रही है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।