सैंथली दोहरे हत्याकांड में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News ( 24 October 2025): दिवाली की रात सैंथली गांव में हुए चर्चित दोहरे हत्याकांड मामले में जारचा थाना पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। इस वारदात में गोली मारकर दो व्यक्तियों की हत्या कर दी गई थी। अब तक कुल तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं, जबकि बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान निखिल बरहेला पुत्र जितेंद्र (उम्र 25 वर्ष), निवासी कोट गांव, थाना दादरी के रूप में हुई है। आरोपी को मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर ग्राम आनन्दपुर पुलिया से खटाना रोड की ओर जाते समय दबोचा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की स्विफ्ट कार बरामद की गई है।

क्या है पूरा मामला

20 अक्टूबर 2025 को दिवाली के दिन ग्राम सैंथली में नाली के पानी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। यह मामूली कहासुनी देखते ही देखते मारपीट और फिर फायरिंग में बदल गई, जिसमें अजयपाल और दीपांशु नामक दो युवकों की मौके पर ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत फैल गई थी।

पुलिस ने मृतकों के परिजनों की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की। इससे पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और अब तीसरे आरोपी निखिल बरहेला की गिरफ्तारी से पुलिस को बड़ी राहत मिली है।

जारचा थाना पुलिस का कहना है कि फरार चल रहे अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि इस सनसनीखेज हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।