यमुना की सफाई को लेकर राजनीति तेज, सीएम रेखा गुप्ता ने जारी किया वीडियो संदेश

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (16 October 2015): दिल्ली में यमुना नदी की सफाई को लेकर उठ रहे सवालों के बीच, राज्य की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) गुरुवार को स्वयं यमुना घाट पहुंचीं और वहां से एक वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष लगातार सरकार पर यह आरोप लगा रहा है कि यमुना की सफाई सिर्फ कागजों पर हो रही है और नदी में अभी भी गंदगी फैली हुई है। मुख्यमंत्री ने विरोधियों को जवाब देते हुए कहा, “आप खुद देख लीजिए, यमुना कितनी साफ दिखाई दे रही है। यह बिना झाग वाली यमुना है, जो हमारी सरकार के प्रयासों का परिणाम है।”

वीडियो संदेश में रेखा गुप्ता ने यह भी कहा कि दिल्ली सरकार ने बहुत कम समय में यमुना सफाई, दिवाली के पटाखों पर नियंत्रण हटाने और जनसुविधाओं को सुधारने जैसे कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग दिल्ली की प्रगति नहीं देख पा रहे हैं, वही इस तरह की गंदी राजनीति कर रहे हैं और पुराने वीडियो दिखाकर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। दिल्ली की जनता के सहयोग से यमुना अब पहले से अधिक स्वच्छ दिख रही है।

उन्होंने बताया कि यमुना की सफाई में पर्यावरण अनुकूल तकनीक और सुरक्षित रसायनों का प्रयोग किया जा रहा है। दिल्ली सरकार के मंत्री, अधिकारी और मै मुख्यमंत्री स्वयं इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह काम केवल प्रशासनिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि दिल्ली की जनता के प्रति एक वचन है, जिसे सरकार पूरी गंभीरता से निभा रही है।

गुप्ता ने अपने संदेश के अंत में कहा कि आने वाले दिनों में यमुना घाटों की स्थिति और बेहतर होगी ताकि छठ पूजा जैसे बड़े पर्व स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण में मनाए जा सकें। उन्होंने आश्वासन दिया कि दिल्ली सरकार यमुना को पूर्ण रूप से स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है, जिससे न केवल धार्मिक अवसरों पर बल्कि आम दिनों में भी यमुना दिल्ली की पहचान के रूप में चमकती नज़र आए।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।