गलगोटियास विश्वविद्यालय के तीन विद्यार्थियों को मिलेगा अर्जुन अवार्ड

गलगोटियास विश्वविद्यालय के तीन विद्यार्थियों को 17 जनवरी 2025 को महामहिम राष्ट्रपति द्वारा प्रतिष्ठित अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन विद्यार्थियों को दिया जाएगा जिन्होंने हाल ही में पेरिस में संपन्न 2024 पैरालंपिक खेलों में असाधारण प्रदर्शन करते हुए पदक जीते।

गलगोटियास विश्वविद्यालय के बी.ए. के छात्र राकेश कुमार ने तीरंदाजी में कांस्य पदक, एम.बी.ए. की छात्रा प्रीति पाल ने सौ और दो सौ मीटर दौड़ में एक-एक कांस्य पदक और एम.ए. की छात्रा सिमरन शर्मा ने दो सौ मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर न केवल अपने विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया, बल्कि भारत का भी गर्व बढ़ाया।

गलगोटियास विश्वविद्यालय के चांसलर सुनील गलगोटिया ने इस अवसर पर कहा, “हमारे विद्यार्थियों को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित होना हमारे विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात है। इन तीनों खिलाड़ियों ने न केवल अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण से राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सफलता प्राप्त की, बल्कि लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बने हैं। हम उन्हें इस असाधारण उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई देते हैं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।”

गलगोटियास विश्वविद्यालय के सीईओ डॉ. ध्रुव गलगोटिया ने कहा, “इन विद्यार्थियों की सफलता के पीछे उनके परिवार, कोच और स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। हमें गर्व है कि वे हमारे विश्वविद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं। हम विश्वास करते हैं कि ये खिलाड़ी भविष्य में और भी अधिक कीर्तिमान स्थापित करेंगे और भारत को गर्व महसूस कराएंगे। हम उन्हें उनकी आगामी सफलता के लिए शुभकामनाएँ देते हैं।”

इस सम्मान से विश्वविद्यालय में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है, और इन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की सफलता ने समस्त विश्वविद्यालय समुदाय को प्रेरित किया है।

टिप्पणियाँ बंद हैं।