2025 में दिल्ली को मिलेगा विकास का तोहफा, ₹12,200 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास आज
टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली (05 जनवरी, 2025): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्लीवासियों को नए साल का बड़ा तोहफा देंगे। दिल्ली में आज ₹12,200 करोड़ की महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा, जो राजधानी के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी।
आज की प्रमुख घोषणाएं:
1. नमो भारत ट्रेन का लोकार्पण: दिल्ली को पहली ‘नमो भारत ट्रेन’ की सौगात मिलेगी, जो यातायात की सुविधा में क्रांतिकारी बदलाव लाएगी।
2. दिल्ली मेट्रो का चौथा फेज: जनकपुरी से कृष्णा पार्क सेक्शन का उद्घाटन होगा। इसके साथ ही रीठाला से कुंडली तक मेट्रो लाइन की नींव रखी जाएगी, जिससे मेट्रो नेटवर्क और विस्तृत होगा।
3. आयुर्वेद रिसर्च सेंटर: रोहिणी में अत्याधुनिक लेज़र सुविधाओं से युक्त केंद्रीय आयुर्वेद रिसर्च इंस्टीट्यूट के नए भवन का शिलान्यास होगा, जो स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा बदलाव लाएगा।
ये परियोजनाएं आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। ये न केवल दिल्ली की परिवहन और स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाएंगी, बल्कि क्षेत्रीय विकास को भी गति देंगी।
इन परियोजनाओं से राजधानी के नागरिकों का जीवन सरल और सुविधाजनक होगा। विशेषज्ञों का मानना है कि ये पहल दिल्ली को स्मार्ट और आधुनिक शहरों की श्रेणी में और मजबूती प्रदान करेंगी।
टिप्पणियाँ बंद हैं।