AAP नेता इमरान हुसैन को बल्लीमारान से पुनः प्रत्याशी बनाए जाने पर जोरदार स्वागत!

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (04 जनवरी 2025): दिल्ली के खाद्य आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन को बल्लीमारान विधानसभा से पुनः प्रत्याशी बनाए जाने पर उनके समर्थकों ने कुरेश नगर में जोरदार स्वागत किया। इस दौरान इमरान हुसैन ने जन संवाद कार्यक्रम में भाग लिया, जहां दिल्ली सरकार की नीतियों का समर्थन करते हुए लोगों ने अपनी पूरी ताकत से उनका समर्थन किया।

इमरान हुसैन ने कहा, “दिल्ली के विकास की गारंटी सिर्फ अरविंद केजरीवाल दे सकते हैं। पिछले दस सालों में आम आदमी पार्टी की सरकार ने सड़कों, गलियों, सीसीटीवी, अस्पतालों और मोहल्ला क्लीनिकों का निर्माण कर लोगों को बेहतर सुविधाएं दी हैं।” उन्होंने दिल्ली की महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा, बुजुर्गों के लिए तीर्थ यात्रा, और शिक्षा के क्षेत्र में किए गए सुधारों को सराहा।

कुरेश नगर में आयोजित जनसभा में लोग कड़ाके की ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में पहुंचे। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने हमेशा बच्चों के भविष्य और शिक्षा को प्राथमिकता दी। महिलाओं और बच्चों की भलाई के लिए किए गए कामों की भी सराहना की गई। इमरान हुसैन ने कहा कि विपक्षी पार्टियां केजरीवाल के कामों से घबराई हुई हैं, लेकिन उन्होंने हमेशा “जो कहा सो किया” के सिद्धांत पर काम किया है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।