दीपावली से पहले नोएडा को मिलेगी सौगात, चेयरमैन दीपक कुमार करेंगे विकास कार्यों की समीक्षा

टेन न्यूज़ नेटवर्क

NOIDA News (11/10/2025): दीपावली से पहले नोएडा के विकास कार्यों की रफ्तार तेज हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द ही शहर की कई बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण करने वाले हैं। उससे पहले आज शनिवार को नोएडा प्राधिकरण के चेयरमैन व औद्योगिक विकास आयुक्त दीपक कुमार प्राधिकरण के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे। यह बैठक सुबह 11 बजे बोर्ड रूम में आयोजित होगी।

बैठक में होंगे कई अहम मुद्दे शामिल

आज होने वाली समीक्षा बैठक में प्राधिकरण की चल रही और प्रस्तावित परियोजनाओं, पुनर्वास नीति, वाटर मीटरिंग सिस्टम, गड्ढा मुक्त अभियान, बिल्डर-बायर विवादों, इन्वेस्टर समिट में निवेश प्रस्तावों और ग्राउंड रिपोर्ट्स जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। बैठक में सिविल, जन स्वास्थ्य, वाणिज्यिक, औद्योगिक और संस्थागत विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे।

दीपावली से पहले नोएडा को मिलेंगी दो बड़ी सौगातें

नोएडा की दो प्रमुख परियोजनाएं — भंगेल एलिवेटेड रोड और नोएडा जंगल ट्रेल — पूरी तरह से तैयार हैं। दोनों का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दीपावली से पहले किए जाने की संभावना है। इन परियोजनाओं के शुरू होने से जहां यातायात व्यवस्था में सुधार होगा, वहीं पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन को भी नई दिशा मिलेगी।

चेयरमैन की पहली समीक्षा बैठक

बतौर चेयरमैन, दीपक कुमार की यह नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ पहली औपचारिक समीक्षा बैठक है। इससे पहले उन्होंने आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों के साथ भी चर्चा की थी, जिसमें सेक्टरों से जुड़े स्थानीय मुद्दे उठाए गए थे।प्राधिकरण सूत्रों के अनुसार, आज की बैठक को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लोकार्पण कार्यक्रमों की रूपरेखा तय होगी। दीपावली से पहले नोएडा वासियों को कई नई परियोजनाओं की सौगात मिलने की उम्मीद है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।