Noida Metro में तकनीकी दिक्कत से रुकी रफ्तार, 45 मिनट बाद बहाल हुआ संचालन

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (11 अक्टूबर 2025): नोएडा मेट्रो (Noida Metro) में शनिवार सुबह अचानक आई तकनीकी दिक्कत के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब 45 मिनट तक मेट्रो सेवाएं बाधित रहीं, जिससे अलग-अलग स्टेशनों पर ट्रेनें रोक दी गईं। इस दौरान मेट्रो में सफर कर रहे यात्री जहां फंसे रहे, वहीं कई यात्री जो स्टेशनों पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे, उन्होंने सड़क मार्ग से अपने गंतव्य तक जाने का निर्णय लिया।

एनएमआरसी (नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन) के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर महेंद्र प्रसाद ने टेन न्यूज़ नेटवर्क से टेलिफोनिक बातचीत में बताया कि “कुछ तकनीकी खामियों के कारण थोड़ी देर के लिए संचालन प्रभावित हुआ था, लेकिन समस्या को अब पूरी तरह से दूर कर लिया गया है और मेट्रो सेवाएं नियमित रूप से चल रही हैं।”

तकनीकी दिक्कत के कारण सुबह के व्यस्त समय में यात्रियों को असुविधा झेलनी पड़ी। कई यात्रियों ने सोशल मीडिया पर अपनी परेशानी साझा करते हुए समय पर ऑफिस या काम पर न पहुंच पाने की शिकायत की। हालांकि, एनएमआरसी की त्वरित कार्रवाई से स्थिति जल्द सामान्य हो गई और मेट्रो परिचालन फिर से पटरी पर लौट आया।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।