भाकियू (लोकशक्ति) का आंदोलन 68वें दिन भी जारी, एसीपी जेवर से क्या हुई बातचीत
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (05/10/2025): 5 अक्टूबर दिन रविवार को चौधरी लखन सिंह मलिक की अध्यक्षता में तथा मास्टर श्यौराज राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति (Bhartiya Kisan Union Lok Shakti) के नेतृत्व में 68वें दिन भी धरना जारी रहा।
भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति का एक प्रतिनिधिमंडल ने आज एसीपी जेवर से भी मुलाकात की तथा उनको यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण व जिला प्रशासन की बेरुखी से अवगत कराया और किसानों की जो वाजिब मांग हैं उन पर चर्चा हुई। एसीपी जेवर ने आश्वासन दिया कि आपकी सभी बातों से ऊपर के अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
किसानों ने कहा कि दो माह से अधिक हो गया भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति का धरना शांति पूर्वक चल रहा है लेकिन अगर शासन प्रशासन की बेरुखी इसी तरह चलती रही तो एक दिन सब्र टूट जाएगा।
जारी धरने में जय शर्मा, उदयभान मलिक, प्रमोद सोनी, सिब्बू मुखिया, धर्म सिंह, बबली, टिंकू, जयचंद, धर्मवीर, मनवीर सिंह आदि मौजूद रहे।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।