गौतमबुद्ध नगर में जल्द लागू होगा ‘एक जिला एक परमिट’ योजना, यात्रियों को कैसे मिलेगा लाभ
टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (05/10/2025): गौतमबुद्ध नगर में जल्द ही ‘एक जिला एक परमिट’ प्रणाली लागू होने वाली है। यह व्यवस्था लागू होते ही गौतमबुद्ध नगर उत्तर प्रदेश का पहला ऐसा जिला बन जाएगा, जहां दिल्ली की तरह ऑटो रिक्शों के लिए एकीकृत परमिट मिलेगा। फिलहाल परिवहन आयुक्त की तरफ से शासन को भेजे गए पत्र की मंजूरी का इंतजार है। अनुमोदन मिलने के बाद राज्य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) की बैठक में इस योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा।
इस समय जिले में 25 हजार से अधिक ऑटो संचालित हैं, जिन्हें तय रूट के अनुसार परमिट जारी किए गए हैं। मौजूदा नियमों के तहत ये ऑटो केवल निर्धारित मार्गों पर ही चल सकते हैं और रूट से हटकर संचालन की अनुमति नहीं है। इससे यात्रियों को लंबी दूरी तय करने के दौरान बीच-बीच में ऑटो बदलने की समस्या का सामना करना पड़ता है। उदाहरण के लिए, सेक्टर-59 से सूरजपुर जाने वाले यात्रियों को दो बार ऑटो बदलना पड़ता है।
नई योजना लागू होने के बाद, चालक सीधे निर्धारित दूरी तय कर यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचा सकेंगे। इस व्यवस्था से यात्रियों की सुविधा बढ़ेगी और सफर का समय भी कम होगा। साथ ही, ऑटो की फिटनेस और मीटर प्रणाली को सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया जा रहा है। वर्तमान में शहर में चल रहे 70 प्रतिशत से अधिक ऑटो में मीटर नहीं लगे हैं, जिससे ट्रैफिक जाम या दबाव के दौरान चालक मनमाने किराए वसूलते हैं।
गौतमबुद्ध नगर के एआरटीओ डॉ. सिरायम वर्मा ने बताया कि शहर की यात्री जरूरतों और ऑटो चालकों की मांगों को ध्यान में रखते हुए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। उनका कहना है कि इस योजना का उद्देश्य लंबी दूरी के यात्रियों को बार-बार ऑटो बदलने की परेशानी से मुक्त करना है। उन्होंने यह भी बताया कि योजना को शासन की मंजूरी मिलने के बाद एसटीए की बैठक में अंतिम स्वीकृति दी जाएगी।यात्रियों और ऑटो चालकों दोनों के लिए लाभकारी मानी जा रही इस योजना के लागू होते ही नोएडा में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था और भी सुगम और व्यवस्थित हो जाएगी। इसके साथ ही शहर में ऑटो संचालन पर पारदर्शिता और अनुशासन भी सुनिश्चित होगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।