आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसाइटी में निवासियों और सिक्योरिटी गार्ड के बीच मारपीट!, क्या है पूरा मामला
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (04/10/2025): थाना बिसरख क्षेत्र की आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसाइटी में शुक्रवार, 03 अक्टूबर को रेजिडेंट और सिक्योरिटी गार्डों के बीच किसी बात को लेकर विवाद (Controversy) होने की खबर सामने आई है। पहले तो कहासुनी हुई, फिर देखते ही देखते मारपीट और मामला विवाद में बदल गया। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार ( Arrested) किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रथम पक्ष के अर्जुन, पुत्र मुरारी और अभिषेक, पुत्र सुनील कुमार अपनी कार से सोसाइटी के गेट से प्रवेश कर रहे थे। इसी दौरान द्वितीय पक्ष के गार्ड गौतम सिंह, पुत्र दशरथ और सत्यम शुक्ला, पुत्र राम मुरारी शुक्ला ने उन्हें प्रवेश से रोक दिया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस बढ़ गई और मारपीट की घटना भी हुई। घटना की सूचना मिलते ही थाना बिसरख पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
आगे पुलिस ने बताया कि प्रथम पक्ष के अर्जुन और अभिषेक तथा द्वितीय पक्ष के गौतम सिंह और सत्यम शुक्ला को गिरफ्तार किया गया और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। घटना स्थल पर शांति व्यवस्था पूरी तरह से कायम है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।