National News (04/10/2025): सोशल मीडिया इतिहास में मार्क ज़करबर्ग का साल 2012 में “संडे डील” का फैसला एक मास्टरस्ट्रोक साबित हुआ। शुरुआती दौर में इंस्टाग्राम की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए ट्विटर ने इसके संस्थापक केविन सिस्ट्रोम को करीब 4,000 करोड़ रुपये (लगभग 500 मिलियन डॉलर) में कंपनी खरीदने का ऑफर दिया था। इसी समय एक अन्य इन्वेस्टमेंट फर्म ने भी समान वैल्यू पर ऑफर रखा, हालांकि उस डील में केविन को अपनी कंपनी का कुछ प्रतिशत हिस्सा त्यागना पड़ता।
इसी बीच फेसबुक के सीईओ मार्क ज़करबर्ग ने रणनीतिक कदम उठाते हुए केविन को 1 बिलियन डॉलर (लगभग 8,000 करोड़ रुपये) की डबल डील पेश की। उन्होंने प्रस्ताव दिया कि इंस्टाग्राम को दो किश्तों में खरीदा जाएगा—पहली किश्त 500 मिलियन डॉलर की होगी, जबकि दूसरी किश्त बाद में दी जाएगी।
इस डील की अहमियत इस बात में थी कि जुकरबर्ग ने इसे संडे तक क्लोज करने की शर्त रखी, ताकि सोमवार आते ही ट्विटर और अन्य निवेशकों के प्रस्ताव स्वतः खत्म हो जाएं।
जुकरबर्ग का यह त्वरित और दूरदर्शी निर्णय फेसबुक के लिए गेमचेंजर साबित हुआ। इस अधिग्रहण ने न केवल इंस्टाग्राम को फेसबुक के साम्राज्य का हिस्सा बनाया बल्कि सोशल मीडिया जगत में फेसबुक की बादशाहत को भी स्थायी आधार दिया।
डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित /विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।