Noida News (04 अक्टूबर 2025): गौतमबुद्ध नगर के जिला खेल कार्यालय द्वारा शुक्रवार को नोएडा एजुकेशन एकेडमी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में वरिष्ठ महिला व पुरुष वॉलीबॉल टीमों के चयन ट्रायल सम्पन्न हुए। वरिष्ठ महिला वॉलीबॉल टीम में श्वेता, सपना, कल्पना, दृष्टि, कुशवाहा और आरुषि सक्सेना को चयनित किया गया, जबकि वरिष्ठ पुरुष टीम में रोहित, कुंतल, सौरभ कुमार, रूपक कुमार, श्री ओम, रौनक त्यागी, ईशान, दक्ष और अभिषेक को स्थान मिला।
प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने जानकारी दी कि महिला वर्ग के मंडल स्तरीय ट्रायल 4 अक्टूबर को तथा पुरुष वर्ग के ट्रायल 7 अक्टूबर को कैलाश प्रकाश स्टेडियम, मेरठ में आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद प्रदेश स्तरीय महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता 11 से 14 अक्टूबर तक चित्रकूट धाम में और पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता 13 से 17 अक्टूबर तक झांसी में आयोजित की जाएगी।
इसी क्रम में फुटबॉल टीम चयन ट्रायल एस्टर पब्लिक स्कूल, डेल्टा-2 में संपन्न हुए। फुटबॉल चयन में निखिल गिरी, मेनन, राज जयकुमार, यश कुमार, आदित्य रावत, स्पर्श शर्मा, अखिलेश टोपो, कृष्ण कुमार, स्पर्श त्यागी, हर्ष यादव, अंशुल और टोयस कुमार को चयनित किया गया। यह चयन जिला फुटबॉल सचिव वाजिद अली की देखरेख में सम्पन्न हुआ।

सभी चयनित फुटबॉल खिलाड़ियों के मंडल स्तरीय ट्रायल भी 4 अक्टूबर को कैलाश प्रकाश स्टेडियम, मेरठ में होंगे। मंडल स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी आगामी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता, जो 10 से 17 अक्टूबर तक आयोजित होगी, में क्षेत्रीय खेल कार्यालय अयोध्या का प्रतिनिधित्व करेंगे।
यह चयन प्रक्रिया जिले के खिलाड़ियों को राज्य स्तर तक अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करेगी और खेलों के क्षेत्र में गौतमबुद्ध नगर का गौरव बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।