स्वच्छ नोएडा अभियान: लापरवाही पर CEO लोकेश एम ने दिखाई सख्ती | Noida Authority
टेन न्यूज नेटवर्क
NOIDA News (30/09/2025): नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी लोकश एम. ने आज आईईसी (IEC Activities) गतिविधियों की समीक्षा बैठक की और अधिकारियों तथा संबंधित संस्था Guided Fortune Samiti को कई सख्त निर्देश दिये। बैठक में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी कृष्णा करूनेश, विशेष कार्याधिकारी महेन्द्र प्रसाद, महाप्रबंधक एस.पी. सिंह व ए.के. अरोड़ा, जन स्वास्थ्य प्रभारी इन्दु प्रकाश, उप महाप्रबंधक विजय रावल, सहायक परियोजना अभियंता अरुण कुमार एवं उमेश चन्द त्यागी भी उपस्थित रहे।
सीईओ ने स्पष्ट किया कि नोएडा क्षेत्र में बढ़ते Black Spots (GVPs) की संख्या को कम करने के लिए कड़ी कार्रवाई होगी। ग्रामों में जन-जागरूकता कार्यक्रमों को बढ़ाने, सड़कों और central verge की सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये गये।
बैठक में सेक्टर-18, 51 और अट्टा क्षेत्र में बढ़ती beggar population को कम करने और उनके पुनर्वास हेतु ठोस प्रस्ताव पेश करने पर भी जोर दिया गया। वहीं, एनजीओ की टीम को निर्देश दिया गया कि 7-8 समूह बनाकर गांवों में लोगों को cleanliness, डेंगू और गंदगी से होने वाली बीमारियों के बारे में शिक्षित करें।
सीईओ लोकश एम. ने कहा कि प्रत्येक शुक्रवार को साप्ताहिक रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी, जिसके आधार पर एनजीओ कर्मियों के कार्य की समीक्षा होगी। साथ ही, Paying Guest (PG) owners और street vendors को डस्टबिन उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि door-to-door agency द्वारा चलाए जा रहे ई-रिक्शा में जीपीएस को समयबद्ध तरीके से लगाया जाए। जो लोग जागरूकता अभियान के बावजूद नियमों का पालन नहीं करेंगे, उनके खिलाफ प्राधिकरण की ओर से कार्यवाही की जाएगी।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।