रामलीला देखने का सौभाग्य राम कृपा से ही मिलता है: Pankaj Singh, MLA, NOIDA

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (30/09/2025): श्री राम लखन धार्मिक लीला समिति, सेक्टर-46 द्वारा आयोजित रामलीला महोत्सव का शुभारंभ सोमवार को धूमधाम से हुआ। गणेश पूजन के साथ हुए इस शुभारंभ में मुख्य अतिथि के रूप में नोएडा विधायक पंकज सिंह, भाजपा नोएडा अध्यक्ष महेश चौहान सहित अनेक गणमान्य हस्तियों ने भाग लिया।

नोएडा विधायक पंकज सिंह ने कहा कि “रामलीला का मंचन करना और उसे देखने का अवसर मिलना केवल उन्हीं को प्राप्त होता है जिन पर प्रभु श्रीराम की कृपा होती है। मुझे भी यह सौभाग्य मिला, यह भी प्रभु की ही कृपा है।” उन्होंने कहा कि रामलीला ऐसा आयोजन है जिसे हर व्यक्ति अपने परिवार के साथ बैठकर देख सकता है।

भाजपा नोएडा अध्यक्ष महेश चौहान ने कहा कि “रामलीला हमें हर साल यह संदेश देती है कि असत्य पर सदैव सत्य की विजय होती है। लेकिन यदि हम रामचंद्रजी के आदर्शों पर नहीं चलते तो रावण की तरह हार का सामना करना पड़ता है।”

रामलीला के सातवें दिन पंडित कृष्ण स्वामी ने मंचन की शुरुआत हनुमान जी के आगमन से की। इसके बाद सूर्पणखा प्रकरण, खर-दूषण वध, रावण-मारिच संवाद, सीता हरण और जटायु वध की लीला का प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण हुआ, जिसने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

इस अवसर पर आयोजन समिति के चेयरमैन मनोज अग्रवाल (सीएमडी, प्रिया गोल्ड) सहित कई पदाधिकारी एवं विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। मंचन को देखने के लिए शहर के विभिन्न वर्गों से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और “जय श्रीराम” के उद्घोष से वातावरण गुंजायमान हो उठा।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।