सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने मांगी माफी, जानें सोशल मीडिया पर क्यों ट्रोल हुए सपा नेता?

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (30 September 2025): हाल ही में टीवी डिबेट के दौरान सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी द्वारा दिए गए एक बयान को लेकर विवाद गहराने लगा है। कुछ यूजर्स ने मर्यादा की सीमाएं पार करते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया, जिससे माहौल और अधिक गरमा गया। इस बीच प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर विस्तृत बयान जारी किया है।

राजकुमार भाटी ने दावा किया कि यह पूरा विवाद एक सोची-समझी साजिश के तहत खड़ा किया गया है। उनके अनुसार इसके पीछे भाजपा की आईटी सेल की भूमिका है। उन्होंने आरोप लगाया कि नोएडा में गुर्जर समुदाय के युवाओं की एक विशेष बैठक आयोजित कर उन्हें उनके खिलाफ भड़काया गया। भाटी ने लिखा कि चुनिंदा क्लिप्स को सोशल मीडिया पर वायरल कर उनकी छवि खराब करने की कोशिश की गई। इसे उन्होंने गुर्जर समाज में चल रहे राजनीतिक जागरूकता अभियान की सफलता से उपजे डर का परिणाम बताया।

भाटी ने स्पष्ट किया कि डिबेट में उन्होंने हजरत मोहम्मद साहब की उन शिक्षाओं का उल्लेख किया था, जो मानवता के कल्याण के लिए दी गई थीं। इनमें ईश्वर की एकता, मूर्ति पूजा का विरोध, नशा और जुआ जैसी बुराइयों का निषेध, ब्याज से परहेज, कन्या हत्या और वेश्यावृत्ति का विरोध जैसी बातें शामिल थीं। उन्होंने कहा कि ऐसी शिक्षाओं में कोई गलत बात नहीं है और यही संदेश बुद्ध, महावीर, कबीर, नानक, दयानंद और विवेकानंद जैसे महापुरुषों ने भी दिया है।

उन्होंने यह भी जोड़ा कि जिस वीडियो क्लिप को काटकर वायरल किया गया, उसमें शुरुआत में ही उन्होंने कहा था कि श्रीराम और श्रीकृष्ण केवल हिंदुओं के लिए नहीं, बल्कि पूरे मानव समाज के आदर्श हैं। इसी क्रम में उन्होंने मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को भी मानवता के लिए आदर्श बताया था।

राजकुमार भाटी ने अफसोस जताया कि उनके बयानों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया, जबकि उनका उद्देश्य किसी महापुरुष की तुलना कर किसी समुदाय की भावनाओं को आहत करना नहीं था। उन्होंने साफ कहा कि यदि उनकी किसी बात से किसी की भावना आहत हुई है, तो वह उसके लिए क्षमा प्रार्थी हैं।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।