बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने दुकानदारों से जी एस टी रिफॉर्म पर किया सीधा संवाद
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (25/09/2025): आज गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने ग्रेटर नोएडा की सीएम मार्केट (कान्हा रेस्टोरेंट के पास) सेक्टर वीटा-1 में दुकानदारों से जी एस टी रिफॉर्म के सम्बन्ध में सीधा संवाद किया। उनके साथ में सांसद डा महेश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने आज जीएसटी बचत उत्सव के अंतर्गत ग्रेटर नोएडा स्थित रामपुर जागीर मार्केट में मा. प्रदेशाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह के साथ पहुंचकर व्यापारी एवं ग्राहकों से मुलाकात कर उनसे जीएसटी रिर्फाम्स पर चर्चा की एवं शुभकामनाएं दी।
इस दौरान पश्चिमी क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येन्द्र सिसोदिया, दादरी विधायक तेजपाल नागर, गौतमबुद्ध नगर जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, ग्रेटर नोएडा मण्डल के अध्यक्ष अर्पित तिवारी एवं अन्य पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता गण विशेष रूप से उपस्थित रहे।
भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने दुकानदार भाइयों से जीएसटी सुधारों पर सीधा संवाद किया। उन्होंने बताया कि नए नेकस्ट जनरेशन जीएसटी से व्यापारियों को निम्न लाभ मिलेंगे, जिसमें कर दरों का सरलीकरण एवं कमी, दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर राहत, रिटर्न प्रक्रिया सरल और पारदर्शी,उपभोक्ताओं को सीधा लाभ और व्यापार में वृद्धि। दुकानदार भाइयों ने इस पहल का स्वागत किया और कहा कि कर घटने से व्यापार और उपभोग दोनों को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही उन्होंने रिटर्न प्रक्रिया, डिजिटल सुविधा और संक्रमण काल को लेकर अपनी जिज्ञासाएँ भी साझा की।

आगे भूपेंद्र सिंह चौधरी ने आश्वासन दिया कि सरकार और पार्टी दुकानदारों की हर शंका का समाधान करेगी और जीएसटी सुधारों का लाभ हर व्यापारी और उपभोक्ता तक पहुँचाएगी।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।