“दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं को एक साथ मिली कई नई सौगात”: सीएम रेखा गुप्ता

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (25 September 2025): दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने सेवा पखवाड़े के तहत स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा विस्तार किया है। उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार ने आज 11 अत्याधुनिक “कैट एंबुलेंस” जनता को समर्पित किया है। ये हाई सपोर्ट एंबुलेंस सीधे-सीधे मरीजों की आपातकालीन ज़रूरतों को पूरा करने में सहायक होंगी। सीएम ने कहा कि अक्टूबर तक ऐसी 53 और एंबुलेंस दिल्ली में जोड़ी जाएंगी ताकि हर मरीज को समय पर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके।

नई मशीनों से मिलेगी तेजी

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार के अस्पतालों को अत्याधुनिक तकनीक से लैस किया जा रहा है। इसके अंतर्गत 40 ट्रू-नेट मशीनें, 10 कैथोड डिटेक्टर मशीनें और 27 हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनें लगाई गई हैं। ये मूवेबल मशीनें कम समय में हजारों लोगों की जांच कर सकती हैं। सेवा पखवाड़े के दौरान अब तक लगभग 56,000 लोगों की स्क्रीनिंग की गई है, जिसमें 1,000 टीबी मरीजों की पहचान कर उनका इलाज दिल्ली के टीबी क्लीनिकों में शुरू कर दिया गया है।

ऑनलाइन ऑर्गन डोनेशन पोर्टल की शुरुआत

सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि दिल्ली सरकार ने आज से अपना पहला आधिकारिक ऑनलाइन ऑर्गन डोनेशन पोर्टल शुरू किया है। अब दिल्ली में कोई भी नागरिक अंगदान के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकता है। उन्होंने कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सेवा आधारित दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने वाला कदम है। इस पोर्टल के जरिए अब अंगदान को संस्थागत रूप से मजबूत आधार मिलेगा।

स्टेट ऑर्गन एंड टिशू ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन की स्थापना

केंद्र के नेशनल ऑर्गन ट्रांसप्लांट प्रोग्राम की तर्ज पर दिल्ली सरकार ने स्टेट ऑर्गन एंड टिशू ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन (SOTTO) की भी स्थापना की है। यह दिल्ली में पहली बार हुआ है जब अंगदान को बढ़ावा देने के लिए राज्यस्तरीय तंत्र बनाया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रयास मानव सेवा को नई दिशा देने वाला है।

आई डोनेशन पोर्टल से मिली नई उम्मीद

मुख्यमंत्री ने बताया कि 17 सितंबर को शुरू किए गए आई डोनेशन पोर्टल को जनता से शानदार प्रतिक्रिया मिली है। अब तक 1,250 से अधिक लोगों ने मरणोपरांत अपनी आंखें दान करने के लिए पंजीकरण कराया है। यह पहल नेत्रहीनों के जीवन में रोशनी लाने के साथ समाज में सेवा और त्याग की नई मिसाल स्थापित कर रही है।

बच्चों के लिए विशेष जेनेटिक जांच केंद्र की शुरुआत

दिल्ली सरकार ने चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय में बच्चों के जेनेटिक डिसऑर्डर की जांच के लिए एक विशेष केंद्र भी शुरू किया है। यह तकनीक उन बच्चों की समस्याओं की पहचान करने में मदद करेगी, जिनकी उम्र तो बढ़ती है लेकिन उन्हें आनुवंशिक विकार प्रभावित करते रहते हैं। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि ये सभी कदम दिल्ली की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और मजबूत स्वास्थ्य ढांचा देने की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।