पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह बोले – ” गौ पालन से बढ़ेगी किसानों की आय ” | UPITS 2025

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Greater Noida News (25/09/2025): ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट (India Expo Mart) में आयोजित उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (Uttar Pradesh International Trade Show) के दौरान पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह (Minister Dharmpal Singh) ने टेन न्यूज़ नेटवर्क से खास बातचीत की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा कि पीएम ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को यह स्पष्ट संदेश दिया था कि भारत अब आत्मनिर्भर बन रहा है। उन्होंने बताया कि डेयरी और किसान संबंधित उत्पादों को अमेरिका से आयात करने की अनुमति नहीं दी गई, जिसके चलते अमेरिका ने गुस्से में 50% तक का टैरिफ लगा दिया। मंत्री ने कहा कि भारत अब आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है और यह किसानों और पशुपालकों के लिए गर्व का विषय है।

पराग ब्रांड की गुणवत्ता और संभावनाएं

धर्मपाल सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश का ‘पराग’ ब्रांड अपनी उत्कृष्ट गुणवत्ता के लिए जाना जाता है और भविष्य में इसकी संभावनाएं और भी बढ़ने वाली हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्य में पशुधन उत्पाद को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दे रहे हैं। किसानों की आय दोगुनी करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्ष्य को पूरा करने में पशुपालन की अहम भूमिका रहेगी। उन्होंने कहा कि केवल खेती से किसानों की आय दोगुनी करना संभव नहीं है, बल्कि मुर्गी पालन, बकरी पालन, भेड़ पालन, सूअर पालन और गौ पालन को भी समान महत्व देना होगा।

गौ पालन योजनाओं से किसानों को लाभ

मंत्री ने कहा कि गौ पालन के लिए मुख्यमंत्री गौ पालन सहभागिता योजना के तहत किसानों को सीधी मदद दी जा रही है। इस योजना में दो गायों पर 80,000 रुपये और एक गाय पर 40,000 रुपये का योगदान दिया जाता है। इसके अलावा नंदी कृषक समृद्धि योजना में 50 गायों की स्कीम है, जिसमें गौशाला बनाने और 25 से लेकर 50 गायों तक का प्रावधान शामिल है। उन्होंने बताया कि 50 गायों की स्कीम के तहत 64 लाख रुपये की मदद दी जाती है। इन योजनाओं के जरिए प्रदेश के किसानों को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

अर्थव्यवस्था में पशुधन का योगदान

धर्मपाल सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक मजबूत आंदोलन की दिशा में ले जाया जा रहा है, जिसमें पशुधन उत्पादन की बड़ी भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यूपी की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में पशुपालन क्षेत्र सबसे बड़ा योगदान देगा। मंत्री ने विश्वास जताया कि अपिटस जैसे आयोजनों के जरिए न केवल किसानों को प्रोत्साहन मिलेगा बल्कि प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूत आधार मिलेगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।