गणेश वंदना से आरंभ, शिव-पार्वती विवाह तक भक्तों ने किया दिव्यता का अनुभव: श्री धार्मिक रामलीला
टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (24/09/2025): श्री धार्मिक रामलीला समिति, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित भगवान श्रीराम की लीला का भव्य मंचन मंगलवार को धूमधाम और पूर्ण भक्तिमय वातावरण के बीच आरंभ हुआ। यह आयोजन परम पूज्य गोस्वामी सुशील जी महाराज के आध्यात्मिक मार्गदर्शन तथा समिति अध्यक्ष श्री आनंद भाटी के नेतृत्व में प्रारंभ हुआ।
समिति अध्यक्ष आनंद भाटी ने जानकारी देते हुए बताया कि मंचन की शुरुआत प्रथम पूज्य गणेश वंदना से हुई। इसके पश्चात भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह सहित अनेक लीलाओं का अद्भुत प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम स्थल भक्तों के “जय श्रीराम” के गगनभेदी नारों से गूंज उठा और श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।
रामलीला के प्रथम दिन के शुभ अवसर पर पूर्व सांसद श्री रमेश बिधूड़ी एवं भारतीय जनता पार्टी के गौतमबुद्ध नगर जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश देते हुए आयोजन की सराहना की।
इस अवसर पर समिति के संस्थापक और मुख्य संरक्षकगण – परम पूज्य गोस्वामी सुशील जी महाराज, एडवोकेट राजकुमार नागर, पंडित प्रदीप शर्मा, शेर सिंह भाटी, हरवीर मावी, नरेश गुप्ता, सुशील नागर, धीरेंद्र भाटी, मनोज गुप्ता, सतीश भाटी, दिनेश गुप्ता, पवन नागर, बालकिशन सफीपुर, धीरज शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
समिति के पदाधिकारीगणों में महासचिव श्रीमती ममता तिवारी, कोषाध्यक्ष अजय नागर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश शर्मा बदौली, सुभाष भाटी, उमेश गौतम, योगेंद्र भाटी, मनीष डाबर, श्रीमती रोशनी सिंह, चैनपाल प्रधान, मीडिया प्रभारी अतुल आनंद, उपाध्यक्ष जितेंद्र भाटी, सत्यवीर मुखिया, फिरे प्रधान, पी.पी. शर्मा, सुनील बंसल, महेश कमांडो, सचिव एडवोकेट विमलेश रावल, श्रीमती ज्योति सिंह, वीरपाल मावी, जयदीप सिंह, श्रीमती गीता सागर, यशपाल नागर और तेजकुमार भाटी विशेष रूप से मौजूद रहे।
आयोजन के दौरान पूरे परिसर का वातावरण भक्तिरस से सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम की दिव्य लीलाओं का रसपान करते हुए समिति के इस प्रयास को अत्यंत सफल और प्रेरणादायी बताया।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।