वसंत कुंज में छात्राओं ने स्वामी चैतन्यनंद सरस्वती पर लगाए गंभीर आरोप

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (24/09/2025): दिल्ली के वसंत कुंज स्थित श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट के पीजीडीएम कोर्स की पढ़ाई कर रही 32 ईडब्ल्यूएस छात्राओं ने स्वामी चैतन्यनंद सरस्वती उर्फ पार्थ सारथी पर छेड़छाड़ और शारीरिक उत्पीड़न (Harassment, Misconduct, Physical Assault) का आरोप लगाया है। छात्राओं के बयानों में 17 ने गाली-गलौज, अश्लील मैसेज और शारीरिक छेड़छाड़ की घटनाओं का जिक्र किया है।

वसंत कुंज पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है और आरोपी फिलहाल फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। आरोपी की कार जब्त की गई है, जिस पर फर्जी डिप्लोमैटिक नंबर प्लेट लगी हुई थी।

साथ ही श्री शारदा पीठम, श्रींगेरी ने सार्वजनिक रूप से घोषणा की है कि स्वामी चैतन्यनंद सरस्वती के साथ उनका कोई संबंध नहीं है और उन्होंने संबंधित अधिकारियों के पास आरोपी के अवैध कृत्यों की शिकायत भी दर्ज करवाई है। पीठम ने बताया कि संस्थान का संचालन AICTE द्वारा मान्यता प्राप्त है और इसके विद्यार्थियों के कल्याण एवं शिक्षा कार्यक्रमों की सुरक्षा के लिए गर्विंग काउंसिल सक्रिय रूप से काम कर रही है।

श्री कृष्णा वेंकटेश की अध्यक्षता वाली गर्विंग काउंसिल ने कहा कि वह सुनिश्चित करेगी कि किसी भी प्रकार का शैक्षणिक विघ्न विद्यार्थियों के सामने न आए और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।