साइट 4 रामलीला: भक्ति व देशभक्ति संगीत नृत्य प्रतियोगिता से हुई विजयमहोत्सव 2025 की धमाकेदार शुरुआत

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (24/09/2025): श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित विजय महोत्सव 2025 कार्यक्रम के अंतर्गत भक्ति व देशभक्ति संगीत नृत्य प्रतियोगिता का आगाज साइट-4 के सेंट्रल पार्क में विभिन्न स्कूलों और डांस एकेडमी के 700 से अधिक छात्र छात्राओं ने भाग लिया।

कमेटी के अध्यक्ष सरदार मनजीत सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन कमेटी के सदस्यों ने यज्ञ करके व आज के कार्यक्रम के जजो द्वारा दीप प्रज्वलित कर भगवान श्री राम के चित्र पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में बच्चों ने भक्ति और देशभक्ति गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा और ताली बजाई।

कमेटी के महासचिव बिजेंद्र सिंह आर्य ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रेटर नोएडा के शहर और ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों के बच्चों को प्रोत्साहित करना है। नृत्य प्रतियोगिता में 20 स्कूलों और 15 एकेडमी के 700 से अधिक बच्चों ने भाग लिया और इस बार प्रतियोगिता में कुल 35 परफॉर्मेंस होंगी जिन्हें तीन श्रेणियों—भक्ति, देशभक्ति और अकादमी में बांटा गया है। सभी श्रेणियों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार वितरित किए जायेंगे।

मीडिया प्रभारी विनोद कसाना ने बताया कि खबर लिखने तक कार्यक्रम जारी था विजेताओं की घोषणा कार्यक्रम के उपरांत की जायेगी यह महोत्सव 23 सितम्बर से 4 अक्टूबर तक चलेगा। 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर ऑपरेशन सिन्दूर पर विशेष प्रस्तुति का आयोजन होगा।

इस अवसर पर सरदार मंजीत सिंह, बिजेन्द्र सिंह आर्य, धर्मपाल भाटी, मनोज गर्ग, सौरभ बंसल, विनोद कसाना, कुलदीप शर्मा, कमल सिंह आर्य हरेंद्र भाटी, के के० शर्मा, अमित गोगल, मुकेश शर्मा, मुकुल गोयल, अरुण गुप्ता, रमेश गोयल, चाचा हिंदुस्तानी ,सुनील प्रधान, अजय रामपुर,गिरीश जिन्दल,अतुल जिन्दल, विशाल जैन, मनोज यादव, श्यामवीर भाटी, दीपक भाटी, श्रीचंद भाटी, विकास भाटी, रिंकू भाटी, अंकुर गर्ग टी पी सिंह, प्रभाकर देशमुख, प्रमोश मास्टर जी आदि सदस्य उपस्थित रहे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।